#हरदोई:- डॉक्टर्स डे पर रेड क्रॉस से जुड़े चिकित्सकों को किया गया सम्मानित, चिकित्सकों ने रेड क्रॉस में मानवीय चिकित्सा के सेवाओं हेतु दी सहमति#
#हरदोई:- डॉक्टर्स डे पर रेड क्रॉस से जुड़े चिकित्सकों को किया गया सम्मानित, चिकित्सकों ने रेड क्रॉस में मानवीय चिकित्सा के सेवाओं हेतु दी सहमति#
#हरदोई: चिकित्सा क्षेत्र में अपनी मानवीय सेवाओं के लिए जाने जाने वाले डॉक्टर विधान चंद्र राय के जन्मदिन और पुण्यतिथि के अवसर पर रेड क्रॉस भवन में डॉक्टर्स डे मनाया गया।समिति के उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में रेड क्रॉस से जुड़े चिकित्सकों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और चिकित्सकों को पल्स मीटर और मास्क के पैकेट देकर सम्मानित किया गया#
#कार्यक्रम का संचालन करते हुए अभिषेक गुप्ता ने बताया कि आज ही के दिन 1 जुलाई को कृतज्ञ राष्ट्र प्रख्यात चिकित्सक अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ,भारत रत्न डॉक्टर विधान चंद्र राय के जन्मदिन को डॉक्टर्स डे (चिकित्सा दिवस )के रूप में मनाता है वह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए भी किसी भी पीडि़त मानव की चिकित्सा की सहायता हेतु हमेशा अग्रणी रहे। महत्वपूर्ण हो कि उस जमाने में चिकित्सकीय जांच के लिए कोई साधन मौजूद नहीं थे,डॉक्टर राय की खासियत यह थी कि वह रोगी की समस्या को पहचानते हुए तुरंत सही इलाज के लिए परामर्श देते थे। इसी वजह से उन्हें सन 1961 में भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया था#
#रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए डॉक्टर अनुज गुप्ता ने कहा कि मानवीय सेवा में अग्रणी संस्था रेड क्रॉस समिति यदि चाहे तो रेड क्रॉस से जुड़े चिकित्सकों को रेड क्रॉस भवन में एक दिन निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और औषधि के लिए आमंत्रित कर सकता है। चिकित्सक रेड क्रॉस में अपनी सेवाएं देने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पीके सिंह चौहान एवं डॉ नवीन सक्सेना ने कहा कि वह रेड क्रॉस में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं ।अन्य चिकित्सकों ने भी अपनी सेवाएं देने के लिए हामी भरी। डॉ अनुज गुप्ता ने चिकित्सकों से निवेदन किया कि वह पीड़ित जनों की सेवा हेतु कम लागत में चिकित्सा की सहायता उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर सम्मानित किए गए चिकित्सकों में डॉक्टर पी के सिंह चौहान, डॉक्टर नवीन सक्सेना, डॉक्टर अनुज गुप्ता, डॉक्टर अंशुल ओमर, डॉक्टर कलीमुल्लाह कुरैशी, डॉक्टर पूर्णिमा अवस्थी,डॉक्टर विनोद कुमार सिंह यादव, डॉक्टर गौरव कात्यायन, डॉक्टर श्याम सिंह और डॉक्टर रहमानी को पल्स मीटर और मास्क के पैकेट देकर सम्मानित किया गया#
#इस अवसर पर प्रमुख रूप से सचिव सुनील सिंह सोमवंशी, गोपाल द्विवेदी, अभिषेक गुप्ता, महेश चंद्रा,जोगिंदर सिंह गांधी, नीतेश मुखर्जी, रवि शंकर शुक्ला, भानु सिंह, राजीव सिंह, सुधीर अवस्थी,फरीद खान, लक्ष्मीकांत मिश्रा, एमके दीक्षित ,एस के दीक्षित,रमाकांत,पूर्णिमा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे#
No comments