#हरदोई: पाली- सवायजपुर- पुलिस ने जनपद कन्नौज और कानपुर निवासी तीन युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया#
#हरदोई:- पाली- सवायजपुर- 3 नाजायज तमंचा और कारतूस बरामद#
#हरदोई: पाली- सवायजपुर- पुलिस ने जनपद कन्नौज और कानपुर निवासी तीन युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 3 नाजायज तमंचे और 5 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने सभी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है#
#हरदोई: सवायजपुर- थानाध्यक्ष प्रेम सागर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर अवैध शस्त्र निर्माण, बिक्री और परिवहन करने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाने की पुलिस टीम ने सुजीत कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय मूलचंद निवासी अलाउद्दीनपुर मकरंद नगर थाना एवं कोतवाली कन्नौज, हैप्पी उर्फ रोशन पुत्र रमेश चंद्र निवासी ग्राम तिर्वा जनपद कन्नौज एवं सलमान उर्फ सरफराज पुत्र नसीम निवासी फूल वाली गली थाना अनवरगंज जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार किया। जिनके पास से पुलिस को 3 नाजायज तमंचे और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों का भारी आपराधिक इतिहास है, जिनके खिलाफ जनपद कन्नौज औरैया एवं इटावा में पूर्व से काफी मुकदमें दर्ज हैं। प्रकरण में अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक शिव शंकर मिश्रा, कांस्टेबल संजय मौर्या, मुनेंद्र सिंह, आशुतोष गुप्ता, श्याम बिहारी सिंह तोमर, विजय कुमार रहे#
#यूपी: के फिरोजाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है#
#पत्नी ने ऑनलाइन मंगाया ज़हर दही में मिलाकर पति सुनील को खिला दिया#
#पति की जब तबियत बिगड़ी तो अस्पताल ले गए डॉक्टरों ने ठीक करके घर भेज दिया#
#दोबारा फिर अगले दिन खिचड़ी में मिलाकर जहर खिला दिया और मौत हो गई#
#सामान्य मौत मानकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया#
#मौत के डेढ़ महीने बाद मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि बहू का चाल,चलन कुछ ठीक नहीं है#
#उसके चेहरे पर पति की मौत का कोई गम नहीं है एक पड़ोसी आकर घंटों,घंटों बैठा रहता है#
#इस शिकायत पर पुलिस फौरन ऐक्शन में आई जांच पड़ताल करने पुलिस घर गई कमरे में जहर की बची हुई पुड़िया मिल गई#
#फिर पुलिस ने पत्नी शशि की वॉट्सएप चैट खंगाली तो पता चला कि वो पड़ोसी यादवेंद्र से प्रेम संबंध में थी#
#इसी वजह से ही हत्या की गई दोनों जेल गए#
#सीतापुर: भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है, महमूदाबाद और मिश्रिख नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव में प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। महमूदाबाद से संजय वर्मा और मिश्रिख से विधायक रामकृष्ण भार्गव की पुत्रवधू सीमा भार्गव को प्रत्याशी बनाया गया है। यह घोषणा सीतापुर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने की है#
#लखनऊ: मोहनलालगंज में अभिलेखागार से खतौनी गायब, जांच में लेखपालों से मांगे गए सभी दस्तावेज, खतौनी से हटेंगे जमीन बेच चुके किसानों के नाम, धरमावत खेड़ा की खतौनी गायब, जांच शुरू हुई#
___________________________
#गोरखपुर में अपहरण की दुस्साहसिक वारदात से हड़कम्प#
#आयुष्मान हॉस्पिटल के मालिक के अपहरण से हड़कंप#
#अशोक जायसवाल के अपहरण की सूचना से हड़कंप#
#स्विमिंग के लिए रेलवे स्टेडियम जाने को निकले थे वीसी जायसवाल#
#तभी संदिग्ध परिस्थितियों में अशोक हुए थे लापता#
#इसी बीच फिरौती के लिए पत्नी के पास आया फोन#
#अपहरणकर्ताओं ने फिरौती में 1 करोड़ की डिमांड की#
#SSP ने गिरफ्तारी और बरामदगी के लिए लगाई 6 टीमें#
#पुलिस ने अस्पताल संचालक को किया सकुशल बरामद#
#लेन देन के विवाद में 3 लोग कार में ले गए थे-SP सिटी#
#अशोक को बरामद कर परिवार को सौंपा गया- SP सिटी#
#3 अभियुक्तों करुणेश, श्याम सुंदर, जनार्दन को पकड़ा गया#
#शाहपुर क्षेत्र के निवासी है अशोक जायसवाल#
#सवायजपुर पुलिस ने गैर जनपद निवासी तीन युवकों को किया गिरफ्तार#
_______________________________
#हरदोई:- पाली- सवायजपुर- 3 नाजायज तमंचा और कारतूस बरामद#
हरदोई: पाली- सवायजपुर- पुलिस ने जनपद कन्नौज और कानपुर निवासी तीन युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 3 नाजायज तमंचे और 5 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने सभी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है#
#हरदोई: सवायजपुर- थानाध्यक्ष प्रेम सागर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर अवैध शस्त्र निर्माण, बिक्री और परिवहन करने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाने की पुलिस टीम ने सुजीत कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय मूलचंद निवासी अलाउद्दीनपुर मकरंद नगर थाना एवं कोतवाली कन्नौज, हैप्पी उर्फ रोशन पुत्र रमेश चंद्र निवासी ग्राम तिर्वा जनपद कन्नौज एवं सलमान उर्फ सरफराज पुत्र नसीम निवासी फूल वाली गली थाना अनवरगंज जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार किया। जिनके पास से पुलिस को 3 नाजायज तमंचे और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों का भारी आपराधिक इतिहास है, जिनके खिलाफ जनपद कन्नौज औरैया एवं इटावा में पूर्व से काफी मुकदमें दर्ज हैं। प्रकरण में अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक शिव शंकर मिश्रा, कांस्टेबल संजय मौर्या, मुनेंद्र सिंह, आशुतोष गुप्ता, श्याम बिहारी सिंह तोमर, विजय कुमार रहे#
#लखनऊ: प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई#
#सुभाष त्रिपाठी विधायक के मेडिकल कॉलेज की शिकायत पर जांच के लिए बनी हाई लेवल कमेटी#
#महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज बहराइच प्राचार्य सहित कई डाक्टर जांच के घेरे में#
#प्रसूता महिला को न भर्ती किया न इलाज किया लापरवाही का लगा आरोप#
#मेडिकल कॉलेज की कार्यशैली से प्रसूता निजी अस्पताल में इलाज कराने को हुआ मजबूर#
#सुभाष त्रिपाठी विधायक ने मेडिकल कॉलेज के डॉ अन्नू श्रीवास्तव और प्राचार्य डॉ संजय खत्री से बात की#
#सुभाष त्रिपाठी विधायक के बात करने के बावजूद कोई उपचार नहीं हुए और न विधायक के फोन का कोई असर हुए#
#शासन में शिकायत के बाद मचा हड़कंप हाई लेवल कमेटी बनाई गई#
#कमेटी में चिकित्सा शिक्षा डीजी किंजल सिंह, विशेष सचिव कृतिका शर्मा, RML प्रोफेसर नीतू सिंह जांच करेंगे#
#जांच के बाद दोषी डाक्टरों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी#
#लखनऊ: छांगुर के करीबियों की बढ़ेगी मुश्किलें, घर पर चल सकता है बुलडोजर, भतीजे सबरोज की संपत्ति को लेकर कागजी प्रक्रिया ने पकड़ी है तेजी, एटीएस की जांच में छांगुर से जुड़े 18 करीबियों के नाम, आठ की हो चुकी है गिरफ्तारी#
___________________________
#DM लखनऊ विशाख G ने एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चौपटिया के हयात नर्सिंग होम में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन सील करने का आदेश दिया है। आरोप है कि मशीन के लाइसेंस की अवधि समाप्त होने बाद भी संचालक ने नया आवेदन नहीं किया। महिला की मौत के मामले में सुर्खियों में आया था हयात हॉस्पिटल#
#लखनऊ: मड़ियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर मॉडल चाय वाली के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई है। हाई कोर्ट ने सख्त रुख दिखाते हुए नाराजगी जाहिर की है। जानकारी के मुताबिक हाई कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ को 6 हफ्ते में जांच का शपथ पत्र देने का आदेश जारी किया है। इसके बाद मॉडल चाय वाली के साथ मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने की संभावना बन रही है#
#मॉडल चाय वाली के मुताबिक 8 जून को रात के समय वह अपनी दुकान में कुछ काम करवा रही थी। मॉडल चाय वाली ने बताया कि राम-राम बैंक के तत्कालीन चौकी इंचार्ज आलोक कुमार चौधरी, सिपाही अभिषेक यादव, दुर्गेश कुमार वर्मा और एक महिला सिपाही किरण आगेहोत्री ने उसके साथ मारपीट की थी और अभद्रता की थी। जिसको लेकर मॉडल चाय वाली ने हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। इस याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सख्त रुख दिखाते हुए पुलिस कमिश्नर लखनऊ से 6 हफ्ते में जांच कर शपथ पत्र देने का आदेश जारी किया है। दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय व अन्य कार्रवाई होने की प्रबल संभावना बन रही है#

No comments