#हरदोई:- समीक्षा विवेकानन्द मंडलायुक्त ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा, ठोस कचरा प्रबंधन की नियमित समीक्षा की जाये/ मण्लायुक्त#
#हरदोई:- समीक्षा विवेकानन्द मंडलायुक्त ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा, ठोस कचरा प्रबंधन की नियमित समीक्षा की जाये/ मण्लायुक्त#
#आम जनता का फोन उठाये एवं बिजली आपूर्ति में सुधार लाये/ डा0 रोशन जैकब#
#हरदोई: विवेकानंद सभागार में मंडलायुक्त डा0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में जनपद में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। शुरुआत नगर पालिका की समीक्षा के साथ हुई। मंडलायुक्त ने कहा कि नगर पालिका में सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाये। कूड़े का उठान ससमय कराया जाये। जल निकासी को निर्बाध बनाया जाये। उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार न आने पर अधिशाषी अधिकारी को कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन की नियमित समीक्षा की जाये। सिनेमा चौराहे का चौड़ीकारण किया जाये। इसको लोक निर्माण विभाग द्वारा रीडिजाइनिंग में शामिल किया जाये। उन्होंने पीओ नेडा को निर्देश दिए कि कार्यालयों में सोलर प्लांट लगाया जाये। पीएम सूर्यघर योजना में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लायी जाये। योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। योजना के लिए आवश्यकतानुसार कैम्प लगाए जाएं। उद्यान विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा शाहाबाद के क्षेत्र में एफपीओ की संख्या बढ़ाई जाये। आम के एफपीओ का पंजीकरण बढ़ाया जाये ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जा सके। हरियावा में हाईटेक नर्सरी की स्थापना पर तेजी से कार्य किया जाये। बिजली विभाग को उन्होंने निर्देशित किया कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति में सुधार लाया जाये। आम जनता का फोन अवश्य उठाया जाये। एक बेहतर जन सुनवाई व्यवस्था स्थापित की जाये। एक समन्वित कमांड सिस्टम बनाया जाये। टोल फ्री नम्बर पर लोगों की समस्याओं को सुना जाये। जेई को जवाबदेह बनाया जाये। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंडलायुक्त को कृषि महाविद्यालय में शुरु होने वाली कक्षाओं के बारे में जानकारी जी। कृषि विभाग को उन्होंने निर्देश दिए कि एफपीओ से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जाये। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रतिष्ठानों में सभी प्रकार के आवश्यक एनओसी सुनिश्चित की जाएं। एनक्वास प्रमाणीकरण में प्रगति लायी जाये। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को डॉक्टरों द्वारा गोद लिया जाये। टेलीकांसल्टेशन में प्रगति लायी जाये। बाबटमऊ पीएचसी पर सुविधाओं का विस्तार किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि एएनएम को प्रसव व अन्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित किया गया जा रहा है जिसकी मंडलायुक्त ने सराहना की। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड में तेजी लायी जाये। इसके लिए विशेष कैम्प लगाए जाएं। एनीमिया मुक्त अभियान पर जोर दिया जाये जिससे मातृ मृत्यु दर में कमी आये। एमसीडी स्क्रीनिंग में सुधार लाया जाये। दिव्यांगों के लिए चलायी जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। दुकान निर्माण योजना व दुकान संचालन योजना का प्रचार प्रसार किया जाये। पात्र दिव्यांग बच्चों को बालसेवा योजना व स्पॉन्सरशिप योजना से लाभान्वित किया जाये। जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद तत्काल सड़कों को ठीक किया जाये। फेमिली आईडी के कार्य में तेजी लायी जाये। पंचायती राज विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि केन्द्र वित्त व राज्यवित्त में भुगतान में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। ग्राम पंचायतों के ओएसआर का सत्यापन जल्द कराया जाये। प्लास्टिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाये। डिजिटल लाइब्रेरी में कार्रवाई को तेजी से आगे बढ़ाया जाये। परिवार रजिस्टर के अपडेशन में तेजी लायी जाये। आँगनबाड़ी केंद्रों पर पंचायती राज विभाग द्वारा कराये गए कार्यों की मंडलायुक्त ने सराहना की। मंडलायुक्त ने पर्यटन विभाग के समीक्षा में कहा कि कार्यों को समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण किया जाये। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। जन्म प्रमाण पत्र में जनपद की अच्छी प्रगति प्रगति पर मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी एवं सभी सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा सकेगा। पशुपालन विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि नन्दबाबा दुग्ध योजना, गोसंवर्धन योजना में लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को लाभान्वित कराया जाये। उन्होंने गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने की सराहना की। मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि पात्रों को मत्स्य पालन पट्टों का आवंटन किया जाये। जनपद में मत्स्य पालन को प्रोत्साहित किया जाये। मत्स्य पालन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाये। लोगों को मत्स्य पालन के तरीके के बारे में बताया जाये। नदियों में मत्स्य पालन पट्टों का आवंटन किया जाये। नीलामी की प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाये। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि आँगनबाड़ी केंद्रों पर वजन व लम्बाई मापन के विभिन्न उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। पोषण ट्रैकर ऐप पर फीडिंग ससमय व गुणवत्तापूर्ण तरीके से की जाये। सैम व मैम बच्चों के परिवारों में पोषण चार्ट का वितरण कराया जाये। अधिक कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया जाये। डॉक्टरो द्वारा परिवारों की काउनसिलिंग की जाये। जिलाधिकारी ने चिन्हित आँगनबाड़ी केंद्रों व बेसिक विद्यालयों में होम्योपैथिक मेडिसिन किट उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में जानकारी दी जिसकी मंडलायुक्त ने सराहना की। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को लाभान्वित कराया जाये। इसके लिए मुख्य सेविकाओं को प्रशिक्षित किया जाये। निराश्रित महिला पेंशन, बाल सेवा योजना व स्पॉन्सरशिप योजना में जनपद की प्रगति की मंडलायुक्त ने सराहना की और मण्डलीय अधिकारियों को हरदोई मॉडल का विस्तार अन्य जनपदों में करने को कहा। उन्होंने कहा कि संप्रेक्षण गृह में बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाये। एक संगीत शिक्षक की व्यवस्था की जाये। जिलाधिकारी ने संप्रेक्षण गृह में सुविधा विस्तार के सम्बन्ध में अब तक उठाये गए कदमों की जानकारी दी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार को ससमय पूर्ण किया जाये। पात्र विद्यालयों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाये। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि परियोजना को ससमय पूर्ण किया जाये तथा गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। जिलाधिकारी ने सन्धिनावा में औद्योगिक क्षेत्र के मामले में कार्रवाई को तेजी से आगे बढ़ाया जाये। श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि शिशु मातृ एवं बालिका मदद योजना में पात्रों को लाभान्वित कराया जाये। अटल आवासीय विद्यालयों से पात्र बच्चों को जोड़ा जाये। जिलाधिकारी ने अब तक उठाये गए कदमो के बारे में जानकारी दी। उद्योग विभाग की समीक्षा में मंडलायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना से अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित कराया जाये। आवेदन से लेकर ऋण अवमुक्तिकरण तक की कार्रवाई तेजी से करायी जाये। अस्वीकृत आवेदनों की अच्छी तरह से जाँच की जाये। आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में समाज कल्याण विभाग का एक काउंटर लगवाया जाये जहाँ लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में बताया जा सके। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि वादों का निस्तारण तेजी से कराया जाये। पुराने वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये। धारा 24 के वादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये। सहकारिता विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उर्वरक का न्यायपूर्ण वितरण सुनिश्चित किया जाये। अन्त में जिलाधिकारी ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान पात्रों को किस प्रकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया है। मंडलायुक्त ने इसकी सराहना की। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कैम्प लगाकर बड़ी संख्या में बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनाया गया। मंडलायुक्त ने इसे उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान चलाकर लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाये गए। इसके बाद पात्र महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन से आच्छादित कराया गया तथा उन्होंने पात्र बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाया गया। उन्होंने कुओं को जीवित करने के अभियान के बारे में बताया। उन्होंने आधार कार्ड बनाने के कैम्प के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पात्र बच्चों को किस प्रकार से कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में जारी मृत्यु प्रमाण पत्रों की जाँच कर पात्रों को कृषक दुर्घटना योजना व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से जोड़ा गया। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी, प्रमुख मंडलीय अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#
No comments