Breaking News

#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक#


#हरदोई:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक#

#हरदोई: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण में समय व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। कस्तूरबा गांधी विद्यालय का कार्य जल्द पूरा किया जाये। पुलिस लाइन में ट्रांजित हॉस्टल का कार्य जल्द प्रारम्भ किया जाये। पाली बस स्टैंड का कार्य तेजी से पूरा किया जाये। पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिये कि पिहानी चुंगी रोड़ चौड़ीकरण का कार्य कराया जायेे। सिचाई विभाग को निर्देशित किया कि विभिन्न निर्माण कार्यो मे बचा हुआ कार्य जल्द पूरा किया जाये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि तहसीलों के साथ समन्वय कर 25 नये एएनएम सेंटरों के लिए भूमि चिन्हीकरण का कार्य तेजी से कराया जाये। आयुष स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कार्यो मे प्रगति लाये, तथा कम्पोजिट विद्यालय मे चल रहे निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments