Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- ग्राम पंचायत तबक्कलपुर.मजरा कुशबारी गांव में विकास कार्य ठप: 20 साल पुराना खड़ंजा, नाली निर्माण भी अधर में#


#हरदोई:- पिहानी- ग्राम पंचायत तबक्कलपुर.मजरा कुशबारी गांव में विकास कार्य ठप: 20 साल पुराना खड़ंजा, नाली निर्माण भी अधर में#

#प्रधान और सचिव के रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश#

#हरदोई:- पिहानी- विकास खंड की ग्राम पंचायत तबक्कलपुर मजरा कुशबारी मे वर्षों से विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बीस साल पुराना खड़ंजा अब जर्जर हालत में है, जिससे आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। वहीं, नाली निर्माण की मांग भी वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला हैं#

#फर्जी ग्राम प्रधान और सचिव ने मचाई लूट । संबंधित अधिकारियों ने दे रखी है छूट#

#हरदोई: ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रधान और पंचायत सचिव से नाली व खड़ंजा निर्माण की मांग की गई, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बना दिया जाता है। हालात ये हैं कि बारिश होते ही सड़कों पर कीचड़ भर जाता है और गंदा पानी घरों के सामने जमा हो जाता है। जिसमे भन्नू# 

#बी.डी.सी.के मकान से इसरार के मकान तक बहुत कीचङ भरा हुआ है. जिससे बच्चो को स्कूल जाने मे बहुत ही मुश्किल से निकलना पङता है और कोई अचानक बीमार हो जाए तो मरीज को अस्पताल#

#ले जाने के लिए मकान तक गाङी भी नही ज सकती है#

#गांव की हालत बद से बदतर#

#गांव में नाली नहीं होने से गंदा पानी गलियों में बहता रहता है। मच्छर पनप रहे हैं और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। जनता ने प्रधान से कई बार पंचायत में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है#

#प्रधान और सचिव मिल कर ग्राम पंचायत मे कर रहे है भृष्टाचार#  

#ग्राम प्रधान और सचिव पर लगे लापरवाही के गम्भीर आरोप#

#ग्रामीणों ने प्रधान और सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत के पास फंड होते हुए भी काम नहीं करवाया जा रहा। बहानेबाजी कर मामले को टालने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है#

#माननीय प्रधानमंत्री मा0 मुख्यमंत्री द्वारा चलाए ज रहे स्वच्छ भारत अभियान की उड़ाई जा रही धंज्जिया#

#प्रशासन से गुहार- ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव में जल्द से जल्द खड़ंजा मरम्मत और नाली निर्माण का कार्य कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके#

No comments