Breaking News

#हरदोई:- सान्या छाबड़ा मुख्य विकास अधिकारी#


#हरदोई:- सान्या छाबड़ा मुख्य विकास अधिकारी#


#हरदोई:- सान्या छाबड़ा मुख्य विकास अधिकारी#

#हरदोई: द्वारा शासन के निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायत भिठारी के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित ग्रामीण चौपाल में प्रतिभाग कर जनसामान्य की समस्याओं को सुना गया और उनका मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये#

#ग्रामीण चौपाल में नेडा,बाल विकास एवं पुष्टाहार, पशुपालन विभाग, पंचायती राज विभाग, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य रसद विभाग,आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु व स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चिकित्सा विभाग द्वारा कैम्प लगाया था#

#मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीण चौपाल में उपस्थित ग्रामवासियों को अवगत कराया गया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित की संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ जनता को मिल सके इसके लिए आपके गांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, विद्युत बिलों के सुधार हेतु, राशन कार्ड बनाये जाने हेतु कैम्प लगाये गये हैं,जिन पर जाकर ग्रामीण जन लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ ले सकते हें#

#चौपाल में लगाये गये स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प में 62 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण (वी0पी0 एवं शुगर) किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न सामान्य रोगों(सर्दी जुकाम, बुखार आदि) के 52 लोगों को आवश्यक औषधियां एवं चिकित्सीय परामर्श दिया गया। चौपाल में 12 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये। इसके साथ ही चमेली एवं सुशीला निवासी भिठारी को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए,आयुष्मान कार्ड पाकर उक्त दोनों महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल गये#

#ग्रामीण चौपाल में 10 ग्रामवासियों के विद्युत बिल संशोधित किए गए। जिससे ग्रामवासियों द्वारा राहत महसूस की गयी#

#ग्रामीण चौपाल में महीर वर्मा एवं सूर्यांश वाथम का अन्नप्राशन बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा कराया गया तथा पौष्टिक आहार के रूप में फल आदि वितरित किये गये। एक ग्रामवासी श्रीमती प्रियंका पत्नी रामचन्द्र, निवासी रसूलापुर द्वारा अवगत कराया गया कि उनके बच्चे को आंगनवाड़ी केन्द्र पर राशन नहीं प्राप्त होता है। साथ ही समुदा आंगनवाड़ी केन्द्र के समय से न खुलने के बारे में शिकायत की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित मुख्य सेविका को कारण बताओं नोटिस जारी करने एवं प्रतिदिन 08ः00 बजे केन्द्र की जियोटैग फोटो भेजने के निर्देश दिये गये। चौपाल में गंगाराम पुत्र मंगा, निवासी ग्राम भिठारी, पारूल पुत्री पंकज निवासी ग्राम भिठारी, रामसागर पुत्र बैजू निवासी ग्राम भिठारी, शैलेन्द्र पुत्र जयराम निवासी ग्राम भिठारी द्वारा दिव्यांग के यू0डी0आई0डी0 कार्ड बनाने का अनुरोध किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित डा0 पंकज मिश्रा,एम0ओ0आई0सी0 को निर्देशित किया गया कि वह सोमवार को संबंधित के यू0डी0आई0डी0 कार्ड बनवाकर अनुपालन से अनिवार्य रूप से अवगत करायें#

#ग्रामीण चौपाल में ग्रामवासियों द्वारा पेयजल परियोजना के अन्तर्गत जलापूर्ति नियमित न होने एवं गलियों का पुनरोद्धार न किए जाने की शिकायत की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने एवं संबंधित अवर अभियंता का पर्यवेक्षकीय उत्तरदायी निर्धारित करते हुए,उनके विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश अधिशासी अभियंता,जल निगम को दिये गये।

      ग्रामीण चौपाल में मुख्य समस्या ग्रामवासियों द्वारा गलियों एवं नालियों के निर्माण की बताई गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को ग्राम सभा की खुली बैठक कराकर कार्ययोजना बनाकर बजट की उपलब्धता के आधार पर प्राथमिकता निर्धारित कर कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये#

#ग्रामीण चौपाल में 10 व्यक्तियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत आवास दिये गये जाने, 04 महिलाओं द्वारा राशन कार्ड बनाये जाने एवं कतिपय महिलाओं द्वारा विधवा पेंशन व कुछ ग्रामवासियों द्वारा वृद्धावस्था पेंशन बनाये जाने का अनुरोध किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पात्रता का परीक्षण कर आवेदन कराकर पेंशन स्वीकृत कराने के निर्देश ग्राम पंचायत सचिव को दिये गये#

#ग्रामीण चौपाल में डा0 राम प्रकाश, खण्ड विकास अधिकारी,डा0 पंकज मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी,सा0स्वा0केन्द्र,बावन, प्रभाष कुमार,खण्ड शिक्षा अधिकारी,बावन, श्री रजत गुप्ता,एस0डी0ओ0 विद्युत के साथ ही राजस्व विभाग,कृषि विभाग,पूर्ति विभाग,पशुपालन विभाग,ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहें#

No comments