Breaking News

#हरदोई:- प्रयागराज- में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता/ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया/ पुलिस अधीक्षक#


#हरदोई:- प्रयागराज- में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता/ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया/ पुलिस अधीक्षक#

#हरदोई: से खो-खो में प्रतिभाग करने वाली महिला आरक्षी दीपाली द्वारा प्रथम, आरक्षी अभिषेक कुमार, आरक्षी लोकेश यादव एवं आरक्षी विकास भाटी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किय#

#पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई#

__________________________________

#हरदोई:- अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ताओं में पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में  एकत्रित होकर भारत के पूर्व प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति प्रख्यात शिक्षाविद् भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पावन 137 वी जयंती के पावन अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमनअर्पित कर राष्ट्र निर्माण में सर्वपल्ली के द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की गई#

#इस अवसर पर संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव ने कहा डॉक्टर सर्वपल्ली एक महान दार्शनिक उन्होंने 1939 से 1948 तक हिंदू विश्वविद्यालय बनारस में कुलपति के रूप में शिक्षा के नए आयाम प्रस्तुत किया जो आज भी भारत में ही नहीं संपूर्ण विश्व में प्रासंगिक है राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुप्त ने कहा डॉक्टर सर्वपल्ली ने 1952 से 1962 तक भारत के उपराष्ट्रपति एवं 1962 से 67 राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्र की सेवा की जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता आज उनके पवन जन्म दिवस के अवसर पर संपूर्ण देश शिक्षक दिवस के रूप में मनाता  है जो कि भारतीय संस्कृति परंपरा दर्शन के लिए जाना जाता है#

#संयुक्त अधिवक्ता परिषद के अधिवक्ता राष्ट्रीय महामंत्री संगठन डॉक्टर सूरनाथ अवस्थी खुनखुन् एवं जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने कहा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षण विधि और महान दार्शनिक तथा संस्कृति के संवाहक थे जिनको सन 1954 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था ऐसे महान महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्र को परम वैभव एवं उन्नत के शिखर पर ले जाया जा सकता है#

#इस अवसर पर हरदोई बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी त्रिवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल चतुर्वेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता अवनीश मिश्रा, हरदोई बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता जेपी गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री अमर अवस्थी ,राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता उत्तम सिंह,  अरविंद सिंह सिसोदिया,जिला अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री शुभम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मुकेश अग्निहोत्री, जिला मंत्री अमर सिंह, युवा प्रदेश सचिव अधिवक्ता हरिओम पांडे, अधिवक्ता विनय गुप्ता ,राहुल सिंह,आशीष सिंह, सत्यम सक्सेना ,अभिनव पाल,अधिवक्ता आलोक कुमार यादव, इजहार अहमद, ललित श्रीवास्तव, शैलेंद्र शास्त्री ,विनय द्विवेदी ,कपिल चौहान, मुकीम अहमद, सुमित पाठक, युवा जिला अध्यक्ष रामनिवास ,रवि शंकर पांडे ,सर्वेश कुमार, वैभव सक्सैना, संजय मिश्रा ,शिखर  त्रिवेदी ,राहुल मिश्रा, महिला अधिवक्ता नीलम शुक्ला शाहिद सैकड़ो संयुक्त अधिवक्ता परिषद के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने जयंती समारोह में भाग लेकर जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया#

_________________________________

#हरदोई:- सांडी- मे आयोजित हुआ शिक्षक सम्मान समारोह#

#अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने किया शिक्षकों को सम्मानित#

#हरदोई: प्रख्‍यात शिक्षाविद एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस पर सांडी  मे शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा द्वारा माँ शारदे व् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर पुष्पांजलि समर्पित कर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमावती ने राष्ट्र निर्माण मे शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए जनपद  के शैक्षणिक उत्थान हेतु अपना सर्वस्व जीवन समर्पित करने वाले गुरुजन को सम्मानित कर, शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रदान कीं। शिक्षक सम्मान समारोह मे प्रमुख रुप से कार्यक्रम आयोजक पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् सांडी दिनेश गुप्ता, वरिष्ठ अध्यापक रामदास पाठक, बैरिस्टर सिंह यादव, रामशंकर पाठक, हरिश्चन्द्र कुशवाहा, नजर अहमद व् मंच संचालक रामकिशोर मस्ताना सहित गुरुजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे#

No comments