Breaking News

#हरदोई:- कछौना- क्षेत्राधिकारी ने मिशन शक्ति फेज 5 के तहत छात्राओं को किया जागरूक#


#हरदोई:- कछौना- क्षेत्राधिकारी ने मिशन शक्ति फेज 5 के तहत छात्राओं को किया जागरूक#

#हरदोई: कछौना- मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी बघौली प्रवीण कुमार यादव ने छात्राओं को सुरक्षा व जागरूकता हेतु पाठ पढ़ाया। क्षेत्राधिकारी बघौली ने छात्राओं का हौसला अफजाई की। मिशन शक्ति पेज 5 के तहत जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज कछौना में बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी बघौली ने महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं के बारे में सचेत किया। मिशन नारी, सुरक्षा नारी, सम्मान नारी स्वावलंबन को आत्मनिर्भर बनाने हेतु मिशन नारी, सुरक्षा नारी, सम्मान नारी स्वावलंबन की दृष्टिगत सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वाड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी 112, वूमेन पॉवर लाइन 1090, आत्मरक्षा संबंधी टिप्स जानकारी दी। प्रभावी निरीक्षक प्रेम सागर में बालिकाओं को उनके अधिकारों विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं व पिंक बूथ के संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण मिलने से नई ऊर्जा मिल रही है वह प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन का प्रथम लहर रही है प्रत्येक थाने पर बालिकाओं व महिलाओं को न्याय दिलाने हेतु मिशन शक्ति केंद्र खुले खोले गए हैं जहां पर बालिकाएं खुलकर अपनी समस्या के बारे में बता सकती हैं राष्ट्र का सबसे ऊंचा करना है तो बेटी को सुरक्षा प्रदान करना है नारी शक्ति का प्रतीक है, हमारी सनातन परंपरा में नारी की आवश्यकता है, कि बदलते दौर में हम नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति की परंपरा का वाहक बनाएं एवं महिलाओं के प्रति सम्मान सुरक्षा और स्वावलंबन की भावना का प्रसार करें। साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत रूप से बताया बिना कोई परिचित के ओटीपी न बताएं, फोन या अन्य किसी माध्यम से प्राप्त एसएमएस को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बताए गए नंबर पर फॉरवर्ड न करें। बालिकाओं ने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बघौली प्रवीण कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक प्रेम सागर, उपनिरीक्षक समीक्षा कटियार, प्रभारी मिशन नारी शक्ति, प्रबंधक डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार व शिक्षक गण मौजूद रहे#

No comments