Breaking News

#हरदोई:- कछौना- एचसीएल फाउंडेशन ने पांच ग्राम पंचायतों के बेहतर विकास हेतु किया चयन#


#हरदोई:- कछौना- एचसीएल फाउंडेशन ने पांच ग्राम पंचायतों के बेहतर विकास हेतु किया चयन#

#हरदोई: कछौना- एचसीएल फाउंडेशन ने कछौना विकासखंड की पांच ग्राम सभाओं में अभिमुखी विकास के लिए ग्राम प्रधानों, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुएं, रोजगार सेवकों, पंचायत सहायकों के साथ बैठक कर गोष्ठी की गई। एचसीएल फाउंडेशन की तरफ से बेहतर विकास के लिए विकासखंड कछौना की ग्राम पंचायत सभाएं त्यौरी मतुआ, पतसेनी देहात, हथौड़ा, पुरवा, उत्तरधैया को चयनित किया गया। इसमें ग्राम सभा को बुनियादी सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, डेयरी, महिला सशक्तिकरण, जल मिशन, आवश्यक सेवाएं, पेंशन, राशन कार्ड, आय जाति निवास प्रमाण पत्र, योजनाओं की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। आधुनिक तकनीकी के माध्यम से ग्राम सभाओं का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। आधुनिक सुविधाएं होने के कारण यह ग्राम सभा मॉडल ग्राम सभा के रूप में होगी। ग्राम सभा के विकास के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक कर कार्य योजना बनाई जाएगी। स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, आधुनिक व तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम सचिवालय का कायाकल्प, डेयरी उद्योग, महिलाओं को सशक्तिकरण हेतु महिला समूह को मजबूत करने में नई दिशा मिलेगी#

#इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी महेश चन्द्र, एडीओ पंचायत संतोष कुमार, ग्राम प्रधानगण, ग्राम सचिव गण, एचसीएल फाउंडेशन की टीम संजय शुक्ला, अर्जुन सिंह, मनीष कुमार गुप्ता, आयुषी नाग, भानु प्रताप वर्मा, प्रवीण नायडू सहित रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुओं ने प्रतिभाग किया#

No comments