Breaking News

#हरदोई:- में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे बाईक से उतरकर खड़े लोगो को तेज रफ्तार पिकप ने कुचला, दो महिलाये दो बच्चो एक पुरुष समेत 5 की मौत#


#हरदोई:- में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे बाईक से उतरकर खड़े लोगो को तेज रफ्तार पिकप ने कुचला, दो महिलाये दो बच्चो एक पुरुष समेत 5 की मौत#

#उत्तर प्रदेश: के हरदोई- जिले में हरदोई बिलग्राम रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे बाइक से उतर कर खड़े हुए पांच लोगो को कुचल दिया। पिकअप की रफ़्तार इतनी तेज़ थी की बाईक से उतर कर सड़क पर खड़े बाइक सवार दो महिलाएं और उनकी गोद में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सभी लोग मुंडन संस्कार कराकर वापस लौट रहे थे#

#हादसे के बाद पिकप भी सड़क के किनारे पेड़ो में जा घुसी लेकिन पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। आनन् फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने सदभि को मेडिकल कालेज भेजा लेकिन यहाँ डाक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है#

#घटना के बाद डीएम और एसपी ने मेडिकल कालेज पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया है और पिकप चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतकों को अनुमन्य सहायता राशि देने के निर्देश दिए है#

No comments