#हरदोई:- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सुरसा इकाई के अध्यक्ष बने प्रदीप गुप्ता निराला#
#हरदोई:- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सुरसा इकाई के अध्यक्ष बने प्रदीप गुप्ता निराला#
#भाजपा नेता धनंजय मिश्रा व महासंघ के संयोजक शचीन्द्र मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुआ निर्वाचन#
#हरदोई: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सुरसा इकाई का निर्वाचन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शहर के एक लॉन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुभारम्भ सुरसा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा एवं जिला संयोजक शचींद्र मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। चुनाव अधिकारी श्यामजी गुप्ता एवं पर्यवेक्षक अजीत शुक्ला की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई#
#सुरसा इकाई के संरक्षक प्रदीप त्रिवेदी, जेपी सिंह, मंजू वर्मा, श्वेता शुक्ला के संरक्षण में सम्पन्न निर्वाचन में प्रदीप गुप्ता को अध्यक्ष, विनीत अग्निहोत्री को महामंत्री, विनीत श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आदर्श राजपुत को कोषाध्यक्ष तथा खुशबू श्रीवास्तव को संगठन मंत्री निर्विरोध चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर नेहा गुप्ता, विवेक कुमार, श्रीकांत पांडे, फरीद अहमद अंसारी निर्वाचित हुए। वहीं संयुक्त मंत्री में श्याम किशोर बाजपेई, स्वदेश कुमार शर्मा, विनोद कुमार कुशवाहा, गर्वित पाल, अमर ज्योति सिंह को चुना गया। प्रचार मंत्री में मुकेश कुमार शुक्ला, रजनी सिंह, विवेक कुमार सिंह को चुना गया वही उपमन्त्री में बरखा अग्रवाल, अर्चना देवी, अजय कुमार एवं मीडिया प्रभारी पीयूष त्रिवेदी, कुंवर अर्पित सिंह को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य में नीरज कुमारी, नीलिमा, जितेंद्र कुमार मिश्र, सौमित्र दयाल श्रीवास्तव, मिनी मिश्र, सीमा त्रिवेदी, मुदिता मिश्र चुने गए#
#कार्यक्रम में जिला संयोजक शचींद्र मिश्रा 'सचिन' ने संगठन की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से एकजुट होने का आह्वान किया और समस्याओं के समाधान में हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर अनूप द्विवेदी, किरण सिंह, ओमवती वर्मा, अमित शुक्ल, सौरभ सिंह गौर, विद्यानिधि मिश्र, अवनीश तिवारी, राम किंकर बाजपेई, अरुण बाजपेई, राजीव वर्मा, आशुतोष द्विवेदी सहित कई शिक्षकों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी और संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की अपील की। संचालन संगठन संरक्षक प्रदीप त्रिवेदी ने किया। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता निराला ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इसके अलावा प्रशांत शुक्ला, सर्वदमन सिंह, हिमांशु सैनी, वीरेंद्र सिंह, आत्माराम मिश्र, सोमेंद्र पाल, अनूप द्विवेदी, अचल बाजपेई, सरोज कुमार, गीता बाजपेई, नीता शुक्ला, नीतू अग्रवाल, किरण सिंह, अनीता वर्मा, अमित शर्मा, विवेक गुप्ता, जितेंद्र पाल समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे#

No comments