Breaking News

#हरदोई:- मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण जिला कार्यक्रम अधिकारी#


 #हरदोई:- मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण जिला कार्यक्रम अधिकारी#

#हरदोई: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण करते हुए बालक एवं बालिकाओं को महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा लेने हेतु एवं अनुकरण करने हेतु प्रेरित किया गया। जिन केंद्रों पर कल कन्या उत्सव आयोजित नहीं हुआ था,वहां आज कन्या उत्सव मनाते हुए कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया। करीब 1200 केंद्रों पर कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें 14000 बालिका सहित बच्चों ने प्रतिभाग किया। बड़ी संख्या में महिला अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया तथा स्थानीय सोहर, गीत ,भजन आदि पाठ करते हुए आयोजन को उत्सव का रूप दिया।लगातार दो दिवस से आंगनबाड़ी केंद्रों पर कन्या उत्सव के आयोजन से बालिकाओं को शिक्षा एवं स्वास्थ्य हेतु आंगनबाड़ी केंद्र पर भेजने में अभिभावकों की उत्सुकता बढ़ी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इसी तरह से प्रतिदिन थीम आधारित मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा#

No comments