Breaking News

#हरदोई:- डीज़ल_चोरी_के_संकेत_साफ़_ज़ाहिर: ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क बदहाल#


#हरदोई:- डीज़ल_चोरी_के_संकेत_साफ़_ज़ाहिर: ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क बदहाल#

#हरदोई: के महरेपुर_बरसोईया_लोनार_समेत 3 किलोमीटर की दूरी पर कई गाँवों में टावर होने के बावजूद सिग्नल गायब, लोग परेशान#

#हरदोई: जनपद के ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या दिन-प्रतिदिन गहराती जा रही है। महरेपुर गाँव में महज़ एक किलोमीटर की दूरी पर टावर लगा होने के बावजूद ग्रामीणों को कॉल तक करने में भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है#

#ज्ञानेश_मिश्रा_का_कहना_है कि टावर में डीज़ल को लेकर गड़बड़ी साफ़ झलकती है#

#टावर_पर_डीज़ल_चोरी_के_संकेत_स्पष्ट_हैं, जिस कारण टावर सही ढंग से संचालित नहीं हो रहा। नतीजा यह है कि कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएँ बाधित हो जाती हैं#

#5G_का_नामोनिशान_नहीं_4G_भी_लचर#

#देशभर में 5G सेवाओं के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे# हैं, 

#लेकिन_सवायजपुर_और_लोनार_थाना_क्षेत्र_इलाकों_में#

#4G_तो_छोड़िए_सामान्य_कॉलिंग_भी_मुश्किल_है।#

#ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद न तो नेटवर्क कंपनी के अधिकारी संज्ञान लेते हैं और न ही प्रशासन ध्यान देता है#

#रिचार्ज_महँगे_सुविधाएँ_नदारद#

#ग्राहकों ने आरोप लगाया कि शुरुआत में कंपनियों ने सस्ते प्लान देकर लुभाया, लेकिन अब रिचार्ज दरें लगातार बढ़ा दी गई हैं। 1 महीना का रिचार्ज अब केवल 28 दिनों का हो गया है। ऐसे में उपभोक्ता महँगा रिचार्ज कराने को मजबूर हैं, फिर भी सुविधाएँ सुधर नहीं रही हैं#

#शासन_प्रशासन_की_चुप्पी#

#ग्रामीणों का कहना है कि जब नेटवर्क कंपनी से लेकर प्रशासन तक हर स्तर पर चुप्पी है, तो जनता की परेशानी कौन सुनेगा? किसान और आम उपभोक्ता दोनों ही बुरी तरह परेशान हैं#

#जनता_की_माँग#

#ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से माँग की है कि टावरों पर डीज़ल चोरी और नेटवर्क लापरवाही की जाँच कराई जाए, ताकि गाँवों में भी सुचारु संचार सेवाएँ उपलब्ध हो सकें#

No comments