Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- में रामलीला महोत्सव का आगाज: ठाकुरद्वारा से निकली ध्वज शोभायात्रा, गणपति पूजन के साथ होगी शुरुआत#


#हरदोई:- पिहानी-  में रामलीला महोत्सव का आगाज: ठाकुरद्वारा  से निकली ध्वज शोभायात्रा, गणपति पूजन के साथ होगी शुरुआत#

#हरदोई: पिहानी- कस्बे में श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर  आयोजित प्राचीन श्री रामलीला महोत्सव का परंपरागत तरीके से शुभारंभ हुआ। दशहरे के शुभ अवसर पर ठाकुरद्वारा, बस स्टैंड, बंदर पार्क ,कटरा बाजार आदि जगहों पर शोभा यात्रा निकालकर रामलीला महोत्सव कार्यक्रम का ऐलान किया गया।  ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ ध्वज पताका शोभायात्रा राम मय हो गई। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्राचीन श्री रामलीला महोत्सव के मैदान में पहुंची#

#रामलीला मैदान में विद्वान आचार्य पंडित व  गायत्री प्रज्ञापीठ पिहानी के व्यवस्थाप कदेवेंद्र मिश्रा  ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, संजय वैश्य, दिनेश गुप्ता, विनय गुप्ता, बाल कृष्ण गुप्ता, सागर पांडेय, अमित मिश्रा मौधू,आदर्श पांडेय, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, गौरव कपूर, विमल सिंह, राजीव गुप्ता  आदिलोग रहे मौजूद#

#रामलीला के विविध कार्यक्रम#

#24 अक्टूबर को फुलवारी लीला धनुष यज्ञ, 25 अक्टूबर को भव्य राम बारात शोभा यात्रा, 26 अक्टूबर को राम वनवास भरत मिलाप, 27 अक्टूबर को सीता हरण व सुग्रीव मित्रता, 28 अक्टूबर को लंका दहन समुद्र पर सेतु निर्माण, 29 अक्टूबर को अंगद संवाद लक्ष्मण शक्ति, 30 अक्टूबर को मेघनाथ कुंभकरण वध, 31 अक्टूबर को अहिरामण रावण वध पुतला दह,ल 1 नवंबर नृत्य संध्या रामलीला मैदान पर, 2 नवंबर भारत मिलाप शोभा यात्रा दोपहर 12 बजे से  नगर भ्रमण नृत्य संध्या रात्रि 8:00 बजे मेला मैदान, 3 नवंबर को राज्याभिषेक राजगद्दी चबूतरे पर व शिवानी म्यूजिकल कासगंज की ओर से नौटंकी का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा#

No comments