#चंडीगढ़:- यूनिफाइड बिल्डिंग बायलाज से नोएडा ग्रेटर नोएडा शहरों को स्लम में बदलने की तैयारी#
#चंडीगढ़:- यूनिफाइड बिल्डिंग बायलाज से नोएडा ग्रेटर नोएडा शहरों को स्लम में बदलने की तैयारी#
#चंडीगढ़: चार वर्ष पहले- की यात्रा के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए मैंने लिखा था,-'नोएडा और चंडीगढ़ दोनों आधुनिक नगरों में मूल अंतर यही है कि नोएडा के योजनाकारों ने भूमि का अधिकतम उपयोग किया है जबकि चंडीगढ़ के योजनाकारों ने भूमि का उचित उपयोग किया है।' नव विकसित नगरों में भूमि की महंगाई उसकी भौगोलिक स्थिति और उपयोगिता से तय होती है न कि उसकी भूमि के अधिकतम उपयोग से। उत्तर प्रदेश में नगरीय और औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में एक समान भवन विनियमावली (यूनीफाइड बिल्डिंग बायलाज) लागू करने का एकमात्र उद्देश्य भूमि के अधिकतम उपयोग को लेकर है। नगरों की अवसंरचना से पूरी तरह अनभिज्ञ नौकरशाह क्या एक अच्छे नगर की ढांचागत सुविधाओं और भू-उपयोग का तालमेल तय कर सकते हैं? परंतु यूनीफाइड बिल्डिंग बायलाज लागू करने पर अड़े नौकरशाह अपनी जिद या किसी बाहरी दबाव में अनाप-शनाप एफ ए आर देने, भवनों में हवा पानी आवागमन के लिए आवश्यक आगे पीछे छूटने वाले सेटबैक को समाप्त करने जैसे नये नियम लागू करना चाहते हैं।भवन विनियमावली को तैयार करने का काम वास्तुविदों और नगर नियोजकों का होता है।नयी भवन विनियमावली को लेकर मांगे गए सुझावों में हजारों आर्किटेक्ट ने विरोध प्रकट किया है। इनमें देश के जाने-माने आर्किटेक्ट शामिल हैं। इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। कल्पना कीजिए कि नोएडा ग्रेटर नोएडा जैसे औद्योगिक शहर में औद्योगिक इकाइयों, व्यवसायिक स्थलों,लो राइज और हाईराइज बिल्डिंगों में दो से दस गुना और निर्माण करने की अनुमति मिलने पर क्या हालत होगी। अभी पुराने और नए सेक्टरों में वाहनों को खड़ा करना एक चुनौती बना हुआ है।आए दिन पार्किंग को लेकर मारपीट और झगड़े की घटनाएं होती हैं। पानी, बिजली, सीवरेज की आपूर्ति और निस्तारण भी समस्या बने हुए हैं।आबादी और दूसरी गतिविधियां बढ़ने पर क्या हालात बनेंगे। क्या हम इन आधुनिक शहरों को स्लम में तब्दील करने की तैयारी कर रहे हैं?नयी भवन विनियमावली कथित व्यवस्थापकों की इसी मानसिकता को प्रदर्शित करती है#

No comments