#हरदोई:- संचारी अभियान को लेकर जिला टास्क फ़ोर्स की दूसरी बैठक आयोजित#
#हरदोई:- संचारी अभियान को लेकर जिला टास्क फ़ोर्स की दूसरी बैठक आयोजित#
#हरदोई: पांच से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर शुक्रवार को जिला टास्क फ़ोर्स की बैठक आयोजित हुयी। इस अभियान का उद्देश्य है संचारी रोगों से बचाव तथा इन रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करना#
#जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में अयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि पाली में सभासदों की संवेदीकरण बैठक में उपस्थिति कम थी जिसे कल पुनः बैठक कर पूरा किया जाय । इसी प्रकार बावन और अहिरोरी में प्रधानों की उपस्थिति कम थी वहां दुबारा संवेदीकरण बैठक करायी जाय। पूरे अभियान भर सभी नगर निकायों में वार्ड वार प्रत्येक दिन फागिंग कराई जाये#
#इसके साथ ही 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलेगा। दस्तक का शाब्दिक अर्थ है – “दरवाजा खटखटाना। दस्तक अभियान के जरिये स्वास्थ्य शिक्षा एवं व्यवहार परिवर्तन के सन्देश हर गाँव के हर घर तक पहुँचाने का लक्ष्य है। आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृह भ्रमण कर यह जानकारी देनी है। कि संचारी रोगों से बचाव के लिए “क्या करना है” और “क्या नहीं करना है। अभियान को सफल बनाने में क्षेत्रीय कार्यकर्ता जैसे आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, शिक्षकों, ग्राम प्रधानों, पंचायत सदस्यों, ग्राम विअक्स अधिकारीयों की अहम भूमिका है। इस अभियान में बुखार के रोगियों को निकटतम स्वास्थ्य इकाइयों पर तुरंत तथा सही उपचार कराये जाने पर विशेष बल दिया जायेगा#
#इसके साथ ही दस्तक अभियान के तहत आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार के रोगियों, इन्फ़्ल्युएन्जा लाइक इलनेस के रोगियों, टीबी फ़ाइलेरिया, काला अजार और कुष्ठ रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों की सूची बनाएंगी और सभी का नाम, पता एवं मोबाईल नम्बर सहित सम्पूर्ण विवरण ई कवच पर अपलोड करेंगी। इसके साथ ही लोगों को आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) आईडी के बारे में बतायेंगी और बनायेंगी#
#बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पांडे, नोडल डॉ.सुरेन्द्र कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी जीतेन्द्र कुमार, सभी सीएचसी के अधीक्षक, सहयोगी विभागों व संस्थाओं के जिला स्तरीय प्रतिनिधि मौजूद रहे#

No comments