#हरदोई:- सेंट जेम्स स्कूल में गांधी जयंती पर विशेष आयोजन संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने किया सराहनीय प्रदर्शन#
#हरदोई:- सेंट जेम्स स्कूल में गांधी जयंती पर विशेष आयोजन संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने किया सराहनीय प्रदर्शन#
#हरदोई: राष्ट्रपिता 'मोहनदास करमचंद गांधी जी' का जन्मदिन सेंट जेम्स विद्यालय के प्रांगण में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया । प्रधानाचार्य 'फादर लेंसी रेगो 'की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। फादर लेंसी रेगो, हेड मिस्ट्रेस वेरोनिका पिंटो, संजय शर्मा के द्वारा 'गांधी जी' व ‘लाल बहादुर शास्त्री जी' की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया#
#विद्यालय के बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया ।फादर लेंसी रेगो जी के द्वारा बच्चों को गांधी जी के द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। और विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम का मुख्य संचालन ‘आशीष शुक्ला’ के द्वारा किया गया। योगेश राव,अभिषेक फर्नांडिस, प्रीतिमा मिश्रा, सुष्मिता सिंह, जगजीत कौर, वैशाली शुक्ला अर्चना अवस्थी, अर्चना तिवारी, वैभव गुप्ता, संजय सिंह, बृज किशोर,पूजा सिंह, दीक्षा तिवारी आदि शिक्षकों का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा#

No comments