Breaking News

#हरदोई:- पाली- देसी शराब एवं वियर की कंपोजिट दुकान बसेलिया से 4 पेटी शराब चोरी#


#हरदोई:- पाली- देसी शराब एवं वियर की कंपोजिट दुकान बसेलिया से 4 पेटी शराब चोरी#

#हरदोई: पाली- क्षेत्र में देसी शराब एवं वियर की कंपोजिट दुकान से चार पेटी शराब चोरी हो गई, दुकान मालिक को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण एवं थाने की पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की# 

#जानकारी के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र में बसेलिया के पास नहर किनारे देसी शराब एवं वियर की कंपोजिट दुकान संचालित है, गुरुवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में दुकान बंद थी। दोपहर को गांव के एक युवक द्वारा दुकान की अनुज्ञापी निशा राठौर के परिजनों को सूचना दी गई, कि उपरोक्त दुकान की खिड़की टूटी है। इसके बाद दुकान मालिक के परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। दुकान मालिक के अनुसार दुकान से चार पेटी देशी शराब अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद आलोक राज नारायण, पाली थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच की। पुलिस जांच में सामने आया कि दुकान में लगे कैमरे गुरुवार भोर पहर करीब 4 बजे तक चल रहे थे और अचानक कैमरे बंद हो गए, इसके बाद का फुटेज नहीं मिला। कैमरे में दुकान की ओर कोई आता जाता भी नहीं दिखाई दिया, पुलिस सेल्समेन सहित अन्य लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है#

No comments