#कन्नौज:- एंबुलेंस को रास्ता न देनें वालों का 10 हजार का होगा चालान#
#कन्नौज:- एंबुलेंस को रास्ता न देनें वालों का 10 हजार का होगा चालान#
#मेडिकल कॉलेके एंबुलेंस पायलट और ईएमटी को गोल्डन आवर के लिए यातायात पुलिस नें प्रशिक्षित किया#
#कन्नौज: एसपी विनोद कुमार के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. प्रियंका वाजपेई के नेतृत्व में प्रभारी यातायात रविशंकर त्रिपाठी एवं टीएसआई आफाक खान द्वारा एंबुलेंस के नोडल ऑफिसर डा. माधव शरण एवं डॉ. विकास पटेल के सहयोग से मेडिकल कॉलेज तिर्वा में चार जनपदों से प्रशिक्षण में आए इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को सड़क दुर्घटनाओं में गोल्डन आवर में घायलों की मदद करने के लिए महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी गई। टीएसआई Afaq Khan ने ईएमटी को समझाया कि किसी भी दुर्घटना के बाद यदि कोई राहवीर (नेक व्यक्ति) किसी घायल की मदद करने के लिए एंबुलेंस को कॉल करता है तो बिना किसी हील- हवाली के उससे यह न कहें कि आप को साथ चलना होगा, उसे किसी भी तरीके से परेशान न किया जाए#
#ड्यूटी ऑफ होने के बाद एंबुलेंस पायलट को चाहिए कि अनावश्यक रूप से हूटर सायरन न बजायें। कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रशिक्षण के दौरान टीएसआई आफाक खान द्वारा दी गई। वहीं प्रभारी यातायात द्वारा बताया गया कि अगर एंबुलेंस को कोई वाहन चालक रास्ता न दे तो उसका वीडियो/फोटो खींचकर हमको भेज दें। यातायात पुलिस द्वारा उसका ₹10000 का चालान किया जाएगा#
#प्रभारी द्वारा बताया गया कि ईएमटी और पायलट द्वारा भी लोगों को यातायात नियमों के उल्लंघन में लगने वाली चोटों के बारे में जागरूक करना चाहिए। और उनके ड्यूटी के दौरान इवेंट में घायलों की मदद करने पर जो देखने को मिला है इसका उदाहरण पेश करते हुए समझाना चाहिए। इस मौके पर मेडिकल स्टाफ के कई डॉक्टर और यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे#

No comments