Breaking News

#हरदोई:- सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली भव्य एकता यात्रा#


#हरदोई:- सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली भव्य एकता यात्रा#

#हरदोई: सरदार पटेल भारत की अखंडता, साहस, दृढ़ इच्छा-शक्ति और निर्णायक नेतृत्व के सर्वोत्तम प्रतीक हैं। उन्होंने केवल रियासतों का विलय नहीं कराया, बल्कि एक मजबूत और एकजुट भारत की नींव रखी। एकता केवल शब्द नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण की मूल आत्मा है। उक्त उद्गार सवायजपुर विधानसभा की आयोजित एकता यात्रा को संबोधित करते हुए लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी उमेश द्विवेदी ने व्यक्त किए। #हरपालपुर प्राइवेट बस स्टैंड से पलिया खेल मैदान तक आयोजित भव्य एकता यात्रा को सांसद जय प्रकाश रावत, व लखनऊ स्थानीय निकाय क्षेत्र से एमएलसी अशोक अग्रवाल ने संबोधित किया और यात्रा का शुभारंभ किया#

#यात्रा के समापन पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि हम धर्म, जाति, भाषा के विविध रंगों में बँटे होने के बावजूद एक धागे में बंधे हैं। यही भारत की विशेषता है। भारत की प्रगति तभी संभव है जब समाज का हर नागरिक विकास की इस यात्रा में सहभागी बने। विशेष रूप से युवाओं का आह्वाहन किया कि भारत का भविष्य आपके हाथों में है। सरदार पटेल की तरह साहस, अनुशासन, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यभाव को अपने जीवन में अपनाएँ, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों द्वारा लगभग 2 किमी लंबी मानव श्रृंखला और सरस्वती विद्या मंदिर पाली के बच्चों द्वारा 75 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा थी। यात्रा का 32 स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारी संगठनों, प्रधानगणों ने स्वागत किया#

#इस यात्रा में जीनियस पब्लिक स्कूल, ज्ञान स्थली इंटर कॉलेज, मदन मोहन इंटर कॉलेज सतौथा, मुनेश्वर सिंह इंटर कॉलेज ककरा, नेशनल इंटर कॉलेज , सेंट रामेश्वरम इंटर कॉलेज, विजय शंकर इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज पलिया, आर.बी. मेमोरियल स्कूल,दुर्गा प्रसाद इंटर कॉलेज ख़सौरा, आदर्श ग्रामीण शिक्षण संस्थान, शहीद हरि सिंह स्मारक विद्यालय, स्व. अशोक मिश्र स्मृति विद्यालय, सेंट लारेंस स्कूल श्रीमऊ, रामनरेश सिंह इंटर कॉलेज दयालपुर सहित विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स गाइड्स, खिलाड़ी, पूर्व सैनिक, पार्टी के कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे#

No comments