Breaking News

#शाहजहांपुर:- लखनऊ- किशोर गृह से हत्यारोपित नाबालिग हुआ फरार, 21 दिन तक दबाई घटना#


#शाहजहांपुर:- लखनऊ- किशोर गृह से हत्यारोपित नाबालिग हुआ फरार, 21 दिन तक दबाई घटना#

#शाहजहांपुर: लखनऊ- में रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पकड़ा गया 17 वर्षीय नाबालिग 4 नवंबर को राजकीय किशोर गृह शाहजहांपुर से सबको चकमा देकर फरार हो गया। हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी गंभीर घटना को जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने पूरे 24 घंटे तक दबाए रखा। न सिर्फ थाने में सूचना देने में देरी की गई, बल्कि घटना को अपने उच्चाधिकारियों से भी छिपाया गया। सूत्रों के अनुसार, किशोर गृह की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए नाबालिग चुपचाप फरार हो गया और किसी को भनक तक नहीं लगी। इस बीच, जिला प्रोबेशन अधिकारी ने घटना का सच सिर्फ कांट थाने में एफआईआर दर्ज कराने भर तक सीमित रखा। वह भी पूरे 24 घंटे बाद#

#करीब दस दिन पूर्व जब एक टीम आरोपी के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंची, तब जाकर परिवार को पता चला कि किशोर गृह से आरोपी फरार हो चुका है। इधर फरारी के 21 दिन बीत जाने के बाद भी नाबालिग का कोई सुराग नहीं, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जहां जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद थी, वहीं विभाग की ओर से केवल केयर टेकर व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का वेतन रोक देने जैसी मामूली कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी गई#

#सवाल यह खड़ा होता है कि हत्या के आरोपी नाबालिग के फरार होने जैसी गंभीर लापरवाही पर ज़िम्मेदार अफसरों पर ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई। किशोर गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं नाबालिग चकमा देकर कैसे निकल गया जबकि तीन शिफ्टों में चार- चार होमगार्ड की डयूटी लगाई जाती है। आखिर घटना को पूरे 24 घंटे क्यों दबाई रखा गया। उच्चाधिकारियों को समय पर सूचना क्यों नहीं दी गई#

No comments