Breaking News

#हरदोई:- अयोध्या- धर्म ध्वजारोहण में अयोध्या के लिए हरदोई से बस रवाना#


#हरदोई:- अयोध्या- धर्म ध्वजारोहण में अयोध्या के लिए हरदोई से बस रवाना#

#हरदोई: अयोध्या- में श्री राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम में जनपद के सर्वसमाज के 75 नागरिकों को जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद आशीष माहेश्वरी द्वारा प्रवेशिका देकर बसों द्वारा प्रस्थान कराया गया। हरदोई नगर के स्वस्तिका डायग्नोस्टिक सेंटर सर्कुलर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ता, समाज के गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अध्यक्ष विहिप श्री माहेश्वरी ने बताया कि कल 25-नवम्बर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण किया जाएगा यह केवल औपचारिक, धार्मिक या राष्ट्रीय अनुष्ठान नहीं बल्कि इसके साथ गहरा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक महत्व निहित है#

#धर्म ध्वजा समस्त हिन्दू समाज के स्वाभिमान एवम आंतरिक जाग्रति का प्रतीक है। भारत विकास परिषद के संरक्षक डा.सुरेश अग्निहोत्री द्वारा बताया गया कि शिखर पर ध्वजा फहराने का अर्थ स्वयं का गौरव, साहस, सत्य जाग्रत करना है यह हमारी दिव्य चेतना का प्रतीक है कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, राममंदिर आंदोलन के सूत्रधार तात्कालिक जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद सोमेन्द्र अग्रवाल, नगर मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला मंत्री राजवर्धन श्रीवास्तव श्याम,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अनिल, हरिओम जिला सह मंत्री राहुल जिला विशेष संपर्क प्रमुख नागेन्द्र ने अयोध्या जा रहे नागरिकों को पटका पहना सम्मानित किया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला व नगर कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे#

No comments