#हरदोई:- उन्नाव- योगीराज में बाहुबली को करारा झटका: 42 साल बाद खुला दोहरा हत्याकांड का केस#
#हरदोई:- उन्नाव- योगीराज में बाहुबली को करारा झटका: 42 साल बाद खुला दोहरा हत्याकांड का केस#
#हरदोई: उन्नाव- जनपदों में चार हत्याओं के मुख्य आरोपी रहे कुख्यात अपराधी कुलदीप कटियार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उच्च न्यायालय ने 42 साल पुराने एक बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कुलदीप कटियार को 28 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का कड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने उसके विरुद्ध जारी जमानत के वारंट का तत्काल तामीला (निष्पादन) कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है#
#मामला हरदोई के गंज जलालाबाद के मजरा खेतहरा निवासी कुलदीप कटियार से जुड़ा है। वर्ष 1983-84 में दिन दहाड़े करीब 8 बजे रज्जू कुशवाहा और एक अन्य अध्यापक की सड़क पर घेर कर हत्या कर दी थी। सनसनीखेज बात यह थी कि उसने रज्जू कुशवाहा का सर काट ले गया था, जिसे मल्लावां पुलिस कभी बरामद नहीं कर पाई। करीब 42 साल तक कुलदीप कटियार ने इस केस को हाईकोर्ट में 'दबवा' रखा था, लेकिन उच्च न्यायालय ने अब इस मुकदमे को दोबारा खोल दिया है। गंज जलालाबाद के इस बहुचर्चित हत्याकांड से बेघर हुए पीड़ित परिवार को अब जाकर न्याय की आस जगी है#
#गंज जलालाबाद के दोहरे हत्याकांड में हरदोई जिला न्यायालय से सजायाफ्ता कुलदीप कटियार उन्नाव में मखलू कटियार और गंज जलालाबाद में बद्री हरिजन की हत्या का भी आरोपी है। वह उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच से 1984 में मिली जमानत पर बाहर घूम रहा है। उच्च न्यायालय में दर्ज रिट संख्या 564 / 1984 से संबंधित इस प्रकरण में, न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कुलदीप कटियार के विरुद्ध निर्गत जमानत के वारंट का तत्काल तामीला (निष्पादन) कराया जाए और उसे निर्धारित तिथि पर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए#

No comments