#हरदोई:- के म्यूजिक एल्बम को मिला प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल सिने अवार्ड/ एल्बम “दरबार खाटू श्याम हरदोई का” के लिए मिला नेहरू आडिटोरियम, पूना में अवार्ड#
#हरदोई:- के म्यूजिक एल्बम को मिला प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल सिने अवार्ड/ एल्बम “दरबार खाटू श्याम हरदोई का” के लिए मिला नेहरू आडिटोरियम, पूना में अवार्ड#
#हरदोई: के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय उस समय जुड़ गया जब हरदोई के युवाओ द्वारा बनाया गया भजन एल्बम “दरबार खाटू श्याम हरदोई का” को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के सिने अवार्ड दिए जाने की घोषणा हुई। जवाहर लाल नेहरू आडिटोरियम, पूना में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में ये अवार्ड जी म्यूजिक हरदोई के सीईओ शौर्य वर्धन सिंह ने प्राप्त किया#
#हरदोई: के युवाओ ने हरदोई के स्वर्णिम इतिहास को भजनों के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने लाने के लिए “जी म्यूजिक हरदोई” की स्थापना की और अपने पहले एल्बम “भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई” के सफल अवतरण के बाद अपना दूसरा भजन एल्बम “एल्बम “दरबार खाटू श्याम हरदोई का” लांच किया। इस एल्बम की लांचिंग कानपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका दीपांशी तिवारी, सीतापुर के भजन गायक दुर्गांश शुक्ला व शाहजहापुर के भजन गायक मयंक अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था#
#जवाहर लाल नेहरू आडिटोरियम, पूना में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में ये अवार्ड देते हुए दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल सिने अवार्ड समिति के प्रवर्तक एव प्रेसिडेंट डाक्टर अविनाश सुकंदे और फ़ाइव स्टार इवेंट के डायरेक्टर मिस्टर गणेश विटकर ने जी म्यूजिक हरदोई के सीईओ ओरेकल कंपनी के सॉफ़्टवेयर इंजीनियर शौर्यवर्धन सिंह को ये अवार्ड और सर्टिफिकेट प्रदान किये#
#हरदोई: जनपद के कारगिल युद्ध में शौर्यता पूर्ण प्रदर्शन कर चुके पूर्व सैनिक व वर्तमान में तिरुपति बाला जी बस सर्विस के संचालक पुष्पेंद्र सिंह के पुत्र शौर्य वर्धन सिंह ने अवार्ड ग्रहण करने के बाद सम्पूर्ण जी म्यूजिक हरदोई की टीम की तरफ़ से इस सफलता का श्रेय हरदोई के जनता के असीम स्नेह प्यार व आशीर्वाद को दिया। उन्होंने बताया कि सपने कभी छोटे नहीं होते कभी कभी छोटे शहरों से बड़े सपने सच होते देखे गए है । उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है की पूरे विश्व को होली और राखी जैसे महत्वपूर्ण पर्व देने वाले भक्त प्रहलाद की नगरी हरदोई में उनका जन्म हुआ है#
#जी म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर गौरव अग्रवाल ने बताया कि ये भजन एल्बम यूट्यूब के अलावा 35 प्रमुख म्यूजिक ऐप जैसे एप्पल म्यूजिक, अमेजान म्यूजिक, यूट्यूब म्यूजिक, जियो सावन, स्पोटिफाई, लाइन आदि के अलावा हरदोई के एफएम रेडियो जागो पर भी उपलब्ध रहेगा#
#जी म्यूजिक कंपनी के को प्रोड्यूसर और संगीत के ज़रिए भजनों को संगीत के स्वर दे रहे है संकेत तिवारी ने बताया कि इस महान उपलब्धि के बाद वे इस म्यूजिक एल्बम को अन्य राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिताओं में भी प्रवेश दिलाकर हरदोई का नाम गौरवान्वित करने का प्रयास करेगे। वीडियोग्राफी में सहयोग कर रहे गौरव पांडे ने बताया कि म्यूजिक का वीडियो एल्बम भी संगीत के अनुसार पुराने समय का कालजयी बनाया गया है#

No comments