Breaking News

#ललितपुर:- गौशाला की पोल खोलने पर पत्रकार को जेल#


#ललितपुर:- गौशाला की पोल खोलने पर पत्रकार को जेल#

#ललितपुर: पुलिस जिसे गिरफ्तार कर ले जा रही है, वह कोई ख़ूँख़ार अपराधी नहीं है. बल्कि एक पत्रकार है. इस पत्रकार ने गौशाला में गोवंश की दुर्दशा पर एक खबर बनाई थी. जिसका वीडियो वायरल होने के बाद सिस्टम की पोल खुल गई है. अब पत्रकार देवेंद्र कौशिक पर SC-ST एक्ट समेत 8 धाराएँ लगाई गई हैं, पुलिस द्वारा पत्रकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पत्रकार ने प्रधान–सचिव को पीटा, जाति सूचक गालियां दी. जबकि घटना के दौरान पत्रकार को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया गया. जिसका वीडियो भी वायरल है. घटना यूपी के ललितपुर की है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि देवेंद्र कौशिक कोई मान्यता प्राप्त पत्रकार नहीं है। वह केवल एक यूट्यूबर हैं और इनका एक रैकेट है ये लोग सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के बहाने से व्यापारियों और आम जनमानस से अवैध वसूली करते थे जिसके विभिन्न स्थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं#

No comments