Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- ब्लॉक में बढ़ता भ्रष्टाचार या फिर बीडीओ की मोहर का हो रहा दुरुपयोग? ग्रामीणों में गहराया संदेह#

#हरदोई:- पिहानी- ब्लॉक में बढ़ता भ्रष्टाचार या फिर बीडीओ की मोहर का हो रहा दुरुपयोग? ग्रामीणों में गहराया संदेह#

#हरदोई: पिहानी- विकास खण्ड में कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लॉक स्तर पर फाइलों और ऑनलाइन शिकायतों (IGRS) के निस्तारण में भारी अनियमितताएँ चल रही हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को समझ ही नहीं आ रहा कि बीडीओ स्वयं जांच रिपोर्टों पर हस्ताक्षर और मोहर लगा रहे हैं या फिर उनकी मोहर और सिग्नेचर का किसी अन्य द्वारा गलत इस्तेमाल किया जा रहा है#

#सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में एक ग्रामीण ने IGRS पोर्टल पर दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई थीं। जांच अधिकारी ने दोनों ही मामलों में एक जैसी रिपोर्ट लगा दी, जबकि दोनों शिकायतों का विषय पूरी तरह भिन्न था। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह रही कि बीडीओ पिहानी ने बिना सामग्री देखे ही दोनों शिकायतों पर हस्ताक्षर व मोहर लगा दी#

#ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला किसी बड़े खेल की ओर इशारा कर रहा है—या तो बीडीओ की मोहर और हस्ताक्षर का किसी द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है, या फिर अनियमितता इतनी बढ़ चुकी है कि बिना पढ़े दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर कर दिए जा रहे हैं#

#स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि पता चल सके कि यह भ्रष्टाचार है, लापरवाही है या फिर बीडीओ के नाम का फर्जी इस्तेमाल हो रहा है#

No comments