Breaking News

#हरदोई:- माधौगंज- सरकारी आम का पेड़ काट ले गया लकड़कट्टा, जिम्मेदार बेखबर#


#हरदोई:- माधौगंज- सरकारी आम का पेड़ काट ले गया लकड़कट्टा, जिम्मेदार बेखबर#

#हरदोई: माधौगंज- थाना क्षेत्र के कुरसठ गांव में स्थित श्री रणजीत सिंह इंटर कॉलेज के समीप सिंचाई माइनर के किनारे लगे सरकारी आम के पेड़ का अवैध कटान कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार लकड़ी ठेकेदार अमरीश द्वारा बिना किसी परमिट के शुक्रवार सुबह पेड़ को काटा गया। मामले पर जब रेंजर शिवकुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी#

#उधर बघौली थाना क्षेत्र के राव बहादुर इलाके में भी हरे-भरे नीम के पेड़ों पर बेखौफ लकड़कट्टों द्वारा आरा चलाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग और जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानकर भी अनजान बने हुए हैं। सरकार के प्रयासों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी पेड़ लगाने के बजाय लकड़कट्टों से मिलीभगत कर अवैध कटान को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रयास कमजोर नजर आ रहे हैं#

No comments