#हरदोई:- चरक नें रेड क्रॉस कार्यालय पर लगाया निशुल्क परामर्श शिविर, जि.पं. अध्यक्ष नें किया शुभारम्भ#
#हरदोई:- चरक नें रेड क्रॉस कार्यालय पर लगाया निशुल्क परामर्श शिविर, जि.पं. अध्यक्ष नें किया शुभारम्भ#
#हरदोई: चरक हेल्थकेयर एवं रूरल डेवलपमेंट व इण्डियन रेडक्रास सोसायटी के तत्वावधान मे चरक हास्पिटल द्वारा इण्डियन रेडक्रास सोसायटी कार्यालय हरदोई मे आज निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर, शिविर का शुभारम्भ किया#
#उन्होंने शिविर मे उपस्थित मरीजों को उपलब्ध सेवाओं से लाभान्वित होने का अनुरोध करते हुए उन्हें उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनायें प्रदान कीं। इस अवसर पर रेडक्रास उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, सचिव सुनील सोमवंशी, डा. जीशानुद्दीन अहमद, डा. राहुल यादव व डा० अजय कुमार सहित रेडक्रास सोसायटी हरदोई परिवार व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे#

No comments