Breaking News

#हरदोई:- चुप्पी तोड़- हल्ला बोल कार्यक्रम का कोतवाली देहात में हुआ आयोजन#



#हरदोई:- चुप्पी तोड़- हल्ला बोल कार्यक्रम का कोतवाली देहात में हुआ आयोजन#

#हरदोई: समाधान अभियान एवं इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से संचालित "चुप्पी तोड़-हल्ला बोल" परियोजना के अंतर्गत विश्व स्तर पर प्रतिवर्ष 18 नवम्बर को मनाए जाने वाले "बाल यौन शोषण, दुर्व्यवहार एवं हिंसा की रोकथाम और उपचार दिवस" के अवसर पर, बाल मित्र केंद्र कोतवाली, देहात हरदोई द्वारा POCSO पीड़ित बच्चों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया#

#इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीड़ित बच्चों व उनके परिवार को यह विश्वास दिलाना था कि वे समाज का अभिन्न अंग हैं। इस प्रयास का लक्ष्य उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़कर, एक सुरक्षित वातावरण में जागरूकता, मनो-सामाजिक सहयोग तथा उनके अधिकारों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना था#

#कार्यक्रम का संचालन समाधान अभियान के समन्वयक सूरज शुक्ला और प्रियांशु अवस्थी जी के द्वारा किया गया, जिन्होंने बच्चों और उपस्थित अभिभावकों को POCSO Act, 2012, रिपोर्टिंग प्रक्रिया, बाल संरक्षण तंत्र और उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में सरल एवं प्रभावी रूप से समझाया#

No comments