#हरदोई:- टोंडरपुर- कहीं लटक रहा ताला तो कहीं गुरुजी फरार#
#हरदोई:- टोंडरपुर- कहीं लटक रहा ताला तो कहीं गुरुजी फरार#
#हरदोई: टोंडरपुर- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और शिक्षक किस कदर बेखौफ हैं, इसकी एक शर्मनाक तस्वीर विकास खंड टोंडरपुर से सामने आई है। जहाँ एक तरफ जिलाधिकारी ने कड़ाके की ठंड और अन्य कारणों से बच्चों के अवकाश लेकिन शिक्षकों की उपस्थिति के स्पष्ट निर्देश दिए थे, वहीं टोंडरपुर के स्कूलों में शिक्षकों ने इन आदेशों को ठेंगे पर रख दिया है#

ताले में कैद भविष्य और नदारद शिक्षक
शनिवार,20 दिसंबर 2025 को जब ‘भारत कनेक्ट’ की टीम ने क्षेत्र के विद्यालयों का रुख किया, तो स्थिति चौंकाने वाली थी:
- परसई जूनियर हाईस्कूल (दोपहर 12:05 बजे): विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटकता मिला। यहां दो शिक्षक तैनात हैं, लेकिन बच्चों के मुताबिक शिक्षक शैलेंद्र कभी-कभार ही आते हैं और आते भी हैं तो दोपहर 12 बजे के बाद।
- अंतोरा प्राथमिक विद्यालय (सुबह 11:48 बजे): स्कूल का मुख्य गेट तो खुला था, लेकिन अंदर से प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ गायब था। पूरा परिसर लावारिस हालत में मिला।
- देवरास प्राथमिक विद्यालय (दोपहर 12:24 बजे): यहाँ भी वही हाल था। तैनात तीनों शिक्षक गायब थे। स्कूल में मौजूद बच्चों ने बताया कि आज कोई गुरुजी नहीं आए, स्कूल का गेट रसोइया ने खोला था।
ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि यह सब खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) टोंडरपुर की मिलीभगत और संरक्षण में हो रहा है। निरीक्षण के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। शिक्षक हाजिरी पंजिका में दस्तखत करके गायब हो जाते हैं, जिससे सरकारी शिक्षा व्यवस्था की जमकर किरकिरी हो रही है।
“हमें जानकारी नहीं है, फोटो भेज देना”
बीईओ का गैर-जिम्मेदाराना जवाब जब इस गंभीर लापरवाही के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी टोंडरपुर से बात की गई, तो उन्होंने रटा-रटाया जवाब दिया— “हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं है, आप फोटो भेज देना, जांच कर कार्रवाई करेंगे।” यह बयान खुद बताता है कि धरातल पर मॉनिटरिंग शून्य है।



No comments