Breaking News

#हरदोई:- पाली- वृद्ध खाताधारक से अभद्रता का आरोप, बैंक मैनेजर के खिलाफ शिकायत#


#हरदोई:- पाली- वृद्ध खाताधारक से अभद्रता का आरोप, बैंक मैनेजर के खिलाफ शिकायत#

#हरदोई: पाली- क्षेत्र के ग्राम सेमरझाला निवासी वृद्ध चंद्रभान सिंह पुत्र बसंत सिंह ने बैंक ऑफ इंडिया की मुंडेर गांव स्थित शाखा रूपापुर के मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए शनिवार को सवायजपुर थाने की रूपापुर पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से भी दर्ज कराई है#

#चंद्रभान सिंह का आरोप है कि वह गंगा घाट पर कल्पवास पर जाने के लिए अपने खाते से रुपये निकालने बैंक गए थे। इसी दौरान शाखा मैनेजर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, उनकी पासबुक फेंक दी और दोबारा बैंक में न घुसने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उनकी उम्र करीब 90 वर्ष है और इस तरह के व्यवहार से उन्हें गहरा अपमान और मानसिक पीड़ा हुई है। पीड़ित वृद्ध ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है#

No comments