Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गिरोहबंद अभियुक्त को किया गिरफ्तार#


#हरदोई:- पिहानी- पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गिरोहबंद अभियुक्त को किया गिरफ्तार#

#हरदोई: थाना पिहानी पुलिस ने समाज विरोधी और आर्थिक अपराधों में सक्रिय गिरोह के एक प्रमुख सदस्य सचिन कुमार उर्फ लकी (पुत्र लल्लू राम, निवासी ग्राम नरधिरा, थाना पिहानी) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद हरदोई द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।पुलिस ने बताया कि दिनांक 01.01.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना पिहानी द्वारा सचिन कुमार सहित चार अभियुक्तों के खिलाफ आर्थिक और भौतिक लाभ के उद्देश्य से संगठित रूप से धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे अपराध करने तथा समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, मारपीट और अन्य समाज विरोधी गतिविधियों के मामले शामिल हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 शुभम सिंह यादव, हे0का0 उमेश कुमार यादव और का0 जगन्नाथ सिंह शामिल थे।पुलिस ने बताया कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है और वैधानिक कारवाही जारी है#

No comments