Breaking News

#हरदोई:- शांति फाउंडेशन व ग्रापए द्वारा आयोजितकार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने बुजुर्गों को ओढ़ाये कंबल#


#हरदोई:- शांति फाउंडेशन व ग्रापए द्वारा आयोजितकार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने बुजुर्गों को ओढ़ाये कंबल#

हरदोई: वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह ‘बबलू’ द्वारा अपनी पूज्य माताश्री की पुण्य स्मृति में स्थापित शांति फाउंडेशन हरदोई के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम खेतुई में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन फाउंडेशन के संचालक एडवोकेट आदित्य सिंह द्वारा किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने बुजुर्गों को कंबल ओढ़ाये और उनका दुःख दर्द सुना#

#आयोजकों ने बताया कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और राहत स्पष्ट दिखाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर व प्रवीण सिंह राजन विशेष रूप से उपस्थित रहे#

#इसके साथ ही पूर्व प्रधान काशीपुर पवन सिंह, पूर्व प्रधान बेहटा सधई के अमित सिंह, पूर्व प्रधान गदाईपुर अवधेश सिंह, पूर्व प्रधान बरखेरा बबलू सिंह, अमन सिंह पालपुर, सुमित सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया#

No comments