Breaking News

#हरदोई:- प्रियंका गाँधी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने चारों धर्म स्थलों पर की दीर्घायु की कामना#

#हरदोई:- प्रियंका गाँधी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने चारों धर्म स्थलों पर की दीर्घायु की कामना#

#हरदोई: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से रोडवेज बस स्टैंड, हरदोई पर तेहरी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आमजन को तेहरी के साथ चटनी एवं मट्ठा भी उपलब्ध कराया गया। इसी क्रम में युवा कांग्रेस द्वारा मोहन सिंह के नेतृत्व में हरदोई के सुप्रसिद्ध बाबा मंदिर में प्रियंका गांधी की दीर्घायु के लिए हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना को लेकर मजार पर चादर भी चढ़ाई गई। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हसन अहमद के नेतृत्व में मेहताब अहमद इस्लाम गाजी द्वारा जिंदपीर चौराहे पर स्थित मजार पर चादर चढ़ाकर माननीय प्रियंका गांधी जी की दीर्घायु के लिए दुआ मांगी गई#

#सिख समाज की ओर से बलतेज सिंह बराड़ द्वारा गुरुद्वारे में माननीय प्रियंका गांधी जी की लंबी उम्र के लिए अरदास की गई। इसके अतिरिक्त बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। एससी/एसटी जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा द्वारा भी माननीय प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन पर आशीर्वाद की कामना की गई।

#इसी क्रम में गिरजाघर में प्रभु यीशु से प्रियंका गांधी की लंबी आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह चंदेल, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता देवी, मंजू मित्रा, गोपाल पांडे, राजेंद्र वर्मा, राजकुमार सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, फौजी इस्लाम गाजी, उमा राजवंशी, सर्वेश कुशवाहा एवं मनीष वर्मा उपस्थित रहे#

#जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे के नेतृत्व में आयोजित इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर विभिन्न धर्मों एवं समाजों द्वारा प्रार्थनाएं कर सामाजिक सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया#

No comments