#दिल्ली:- में अयोध्या का परचम, एनवायरोज़ोन को राष्ट्रीय सम्मान#
#दिल्ली:- में अयोध्या का परचम, एनवायरोज़ोन को राष्ट्रीय सम्मान#
#नई दिल्ली: CSIR-NPL 80th स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के समारोह में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए एनवायरोज़ोन को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया#
#इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही अयोध्या जनपद का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय फलक पर चमका है#
#एनवायरोज़ोन के संस्थापक धर्मेंद्र वर्मा ने एक छोटे से गांव से निकलकर अथक मेहनत, ईमानदारी और दूरदृष्टि के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके इस प्रयास को नई पीढी से उनकी सुपुत्री अनुष्का वर्मा ने और आगे बढ़ाया है, वह खुद भी पिता की तरह इंजीनियर है और उन्होंने विदेश मे जाकर आगे पढ़ने की जगह एनवायरनमेंट मे अपना योगदान देने और Make in India को आगे बढ़ाने को प्राथमिकता दी#
#श्री वर्मा एक साधारण किसान परिवार से आते हैं और प्रारंभ से ही पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए कार्य करते रहे हैं। सीमित संसाधनों से शुरू किया गया उनका छोटा सा प्रयास आज एक मजबूत, विश्वसनीय और राष्ट्रीय स्तर पर पहचानी जाने वाली संस्था बन चुका है#
#पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता और सतत विकास के क्षेत्र में एनवायरोज़ोन द्वारा किए गए नवाचार और ज़मीनी कार्यों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों और अधिकारियों ने श्री वर्मा की कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायी यात्रा बताया#
#इस अवसर पर रविंद्र तिवारी, नीरज सिंह सहित पंचशील प्राइम रोड सोसाइटी के अनेक मित्रों और शुभचिंतकों ने धर्मेंद्र वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अयोध्या की मेहनत, संस्कार और संकल्प का प्रतीक है#
#गांव से दिल्ली तक का यह सफर यह संदेश देता है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो पहचान किसी जगह की मोहताज नहीं होती#

No comments