#उन्नाव:- गंगा तट पर स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां चंद्रिका देवी मंदिर में बड़ी चोरी की बड़ी वारदात#
#उन्नाव:- गंगा तट पर स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां चंद्रिका देवी मंदिर में बड़ी चोरी की बड़ी वारदात#
#उन्नाव: मां चंद्रिका देवी और मां अम्बिका की मूर्तियों से सोने-चांदी के मुकुट तथा दानपात्र सहित अन्य कीमती आभूषण बीती रात चोरी हो गए, जिनकी अनुमानित कीमत कई लाख रुपये है। वहीं जब सुबह मंदिर खुलने पर पुजारी और भक्तों को चोरी का पता चला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और भक्तों में आक्रोश है। स्थानीय पुलिस प्रशासन और सीओ बीघापुर सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची#
#सीसीटीवी फुटेज में चोरों की कुछ हरकतें कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। यह प्राचीन शक्तिपीठ दूर-दूर से भक्तों की आस्था का केंद्र है। पुलिस से शीघ्र खुलासे की उम्मीद है#

No comments