Breaking News

#हरदोई:- सेमोर गांव में सावित्री बाई फुले की 195 वीं जयंती पर विचार गोष्ठी एवं कंबल वितरण का आयोजन किया गया#


#हरदोई:- सेमोर गांव में सावित्री बाई फुले की 195 वीं जयंती पर विचार गोष्ठी एवं कंबल वितरण का आयोजन किया गया#

#हरदोई: जनपद के सेमोर गांव में सावित्री बाई फुले की 195वीं जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की राज्य शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पिहानी ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र ने किया। धर्मेंद्र ने कार्यक्रम के शुभारंभ पर शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी व ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई को बुके देकर सम्मानित किया#

#कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुशी बाजपेई ने कहा कि “सावित्री बाई फुले जी ने शिक्षा की जो अलख जगाई थी, वह आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रही है। तमाम अपमान, कठिनाइयों और संघर्षों के बावजूद उन्होंने जो मुकाम हासिल किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा और समानता को बढ़ावा देना चाहिए#

#वहीं मुख्य अतिथि राज्य शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने कार्यक्रम के आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सावित्री बाई फुले जी और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। हम सभी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए#

#कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, जिससे सामाजिक सरोकार और जनसेवा का संदेश भी दिया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे#

#डीपी सिंह चौहान "सम्पादक" खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments