#लखनऊ:- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला स्कीम का फायदा, डिटेल जानिए और इसे पाने का तरीका भी#
#लखनऊ:- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला स्कीम का फायदा, डिटेल जानिए और इसे पाने का तरीका भी#
#लखनऊ: 6 चरणों में ऐसे मिलती है मदद/ जन्म के समय: 5000 रुपये
#पूर्ण टीकाकरण होने पर (2 वर्ष की आयु): 2000 रुपये#
#कक्षा 1 में प्रवेश पर: 3000 रुपये#
#कक्षा 6 में प्रवेश पर: 3000 रुपये#
#कक्षा 9 में प्रवेश पर: 5000 रुपये#
#डिग्री/ डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश पर (10वीं-12वीं के बाद): 7000 रुपये#
#कौन कौन इस योजना से जुड़ सकता है
#इसका लाभार्थी परिवार उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए. परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है. (जुड़वां बच्चों के मामले में नियम में छूट दी गई है). आवेदक के पास राशन कार्ड या आधार कार्ड जैसा वैध निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है#
#आवेदन प्रक्रिया/ आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले mksy.up.gov.in पर जाएं#
#रजिस्ट्रेशन: 'Citizen's Service Portal' पर जाकर अपना पंजीकरण करें और लॉगिन आईडी बनाएं#
#साल 2019 में शुरू हुई इस योजना का मूल उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, लैंगिक समानता स्थापित करना और बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर लगाम लगाना है. उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल न केवल बेटियों को आर्थिक संबल दे रही है, बल्कि समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित कर रही है. आज प्रदेश की लाखों बेटियां इस योजना के दम पर अपने सपनों की उड़ान भर रही हैं#
#डीपी सिंह चौहान "सम्पादक" खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments