#हरदोई:- विश्व हिंदू परिषद की 02 दिवसीय प्रांतीय बैठक का हुआ शुभारंभ#
#हरदोई:- विश्व हिंदू परिषद की 02 दिवसीय प्रांतीय बैठक का हुआ शुभारंभ#
#हरदोई: विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत की योजना बैठक का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत योजना बैठक पिहानी रोड स्थित जे के ग्रैंड रिसॉर्ट में कई सत्रो में चल के 4 जनवरी 26 को समाप्त होगी#
#बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे एवं विशिष्ट अतिथि पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह उपस्थित है#
#उद्घाटन सत्र में अवध प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप एवं प्रांत मंत्री देवेन्द्र ने प्रांत के 25 जिलों से आए पदाधकारियों से वार्ता कर जिले का वृत्त लिया#
#बैठक की अध्यक्षता प्रांत उपाध्यक्ष राम गोपाल ने की एवं आशीर्वचन पूज्य महंत नारायण दास जी धोबिया आश्रम ने दिया। बैठक में अवध प्रांत की कार्यकारिणी के साथ सभी 8 विभाग एवं 25 जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। व्यवस्था की जिम्मेदारी हरदोई जिले के पदाधिकारी संभाल रहे हैं#
#डीपी सिंह चौहान "सम्पादक" खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments