Breaking News

#हरदोई:- के गोपाल तिवारी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने#


#हरदोई:- के गोपाल तिवारी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने#

#हरदोई: जनपद के गोपाल तिवारी को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा पुनः राष्ट्रीय प्रवक्ता के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किए जाने पर जनपद में हर्ष और गर्व का वातावरण है। यह हरदोई के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि जनपद का एक युवा राष्ट्रीय स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त कर रहा है#

#विदित हो कि गोपाल पूर्व में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूरे देश में भ्रमण कर चुके हैं तथा उन्हें राहुल गांधी का निकट सानिध्य भी प्राप्त हुआ है। उनकी सक्रियता, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह नियुक्ति युवा कांग्रेस के लिए भी एक सशक्त निर्णय मानी जा रही है#

#इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, NSUI जिला अध्यक्ष हसन अहमद, प्रदेश महामंत्री युवा कांग्रेस सुशांत पाल, जिला महामंत्री प्रेम प्रकाश वर्मा, राजेंद्र वर्मा सहित कांग्रेस परिवार के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया#

No comments