Breaking News

#हरदोई:- माघ पूर्णिमा पर कन्नौज मार्ग पर रहेगा डायवर्जन#


#हरदोई:- माघ पूर्णिमा पर कन्नौज मार्ग पर रहेगा डायवर्जन#

#हरदोई: माघ पूर्णिमा पर स्नानार्थियों को असुविधा न हो तथा यातायात सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए यातायात पुलिस ने कानपुर व कन्नौज मार्ग पर वाहनों का रूट डायवर्जन किया है। माघ पूर्णिमा पर मेहंदीघाट, राजघाट, बेरियाघाट पर गंगा स्नान के लिए सैकड़ों लोग पहुंचेंगे#

#इसको दृष्टिगत रखते हुए कन्नौज से हरदोई आने वाले वाहनों को वाया बिल्हौर बिलग्राम-मल्लावां होते हुए आएंगे। इसी प्रकार हरदोई से कन्नौज जाने वाले बिल्हौर की तरफ से जाएंगे। तिरवा कुल्ली से माधौगंज मार्ग 31 जनवरी रात्रि 10 बजे से एक फरवरी रात्रि 10 बजे तक भारी वाहन पूर्ण रूप से बंद रहेंगे#

No comments