Breaking News

#हरदोई:- जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर कांग्रेस द्वारा संगोष्ठी एवं वृहद कार्यक्रम आयोजित#


#हरदोई:- जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर कांग्रेस द्वारा संगोष्ठी एवं वृहद कार्यक्रम आयोजित#

#हरदोई: पूर्व मुख्यमंत्री, जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कांग्रेस कार्यालय, हरदोई पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन, संघर्ष, सामाजिक न्याय, पिछड़े एवं वंचित वर्गों के उत्थान तथा समतामूलक समाज की स्थापना में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला#

#जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित इस संयुक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी सामाजिक न्याय के सच्चे प्रतीक थे और उनके विचार आज भी देश व प्रदेश की राजनीति को दिशा देने वाले हैं#

#जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के उपरांत बिलग्राम विधानसभा के बिलग्राम कस्बे में बिलग्राम विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सुभाष पाल  द्वारा जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती का कार्यक्रम वृहद स्तर पर आयोजित किया गया#

#इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सविता समाज के लोग एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। बिलग्राम में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष अजीत विशाल, अजीत सिंह, गोपाल पांडे, राजेंद्र वर्मा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह, विधि विभाग के जिला अध्यक्ष राम बहोरे पूर्व शिक्षक अशोक चंद्र मुनेश्वर सविता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बिलग्राम श्रवण राजपूत, जिला महासचिव आलोक त्रिवेदी, अनिल सेन, सविता समाज के गुड्डू सविता सहित सैकड़ों की संख्या में सविता समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ को मजबूती दी और सामाजिक समानता के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। कांग्रेस पार्टी उनके विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी#

No comments