#हरदोई:- सीओ अजीत सिंह चौहान की अध्यक्षता में थाना टड़ियावां में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस#
#हरदोई:- सीओ अजीत सिंह चौहान की अध्यक्षता में थाना टड़ियावां में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस#
#हरदोई: क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत सिंह चौहान की अध्यक्षता में थाना टड़ियावां परिसर में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान कुल 08 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 02 शिकायतें पुलिस व राजस्व से संबंधित होने के कारण मौके पर निस्तारित नहीं हो सकीं, जबकि शेष शिकायतों पर निस्तारण की कार्रवाई जारी है#
#संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके#
#इस अवसर पर थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह, उपनिरीक्षक व्यास यादव, चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह यादव, हेड मुंशी रामसुख, महिला कांस्टेबल पूजा तिवारी, कांस्टेबल दिलीप यादव कांस्टेबल आशीष कुमार ,कानूनगो रमाकांत गुप्ता (भडायल), लेखपाल सुभाष, गजेंद्र, कुलदीप, राहुल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे#

No comments