#हरदोई:- के पिहानी में सीएनजी से भरा ट्रक लीक, मची अफरा- तफरी, शाहजहांपुर-सीतापुर रोड पर लगा जाम#
#हरदोई:- के पिहानी में सीएनजी से भरा ट्रक लीक, मची अफरा- तफरी, शाहजहांपुर-सीतापुर रोड पर लगा जाम#
#हरदोई: जनपद के पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जहानीखेड़ा स्थित पिहानी मोड़ पर सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सीएनजी गैस से भरा एक ट्रक अचानक लीक होने लगा। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा की दृष्टि से यातायात को तत्काल रोक दिया गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया#
#शाहजहांपुर से सीतापुर जा रहा था ट्रक#
#जानकारी के अनुसार, सीएनजी गैस से लदा यह ट्रक शाहजहांपुर से सीतापुर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक जहानीखेड़ा के पिहानी मोड़ पर पहुंचा, उसमें से गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया। गैस निकलने की आवाज और गंध फैलते ही आसपास के दुकानदारों और रहवासियों में डर का माहौल पैदा हो गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी#
#पुलिस ने संभाला मोर्चा#
#सूचना मिलते ही पिहानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा घेरा बनाते हुए लोगों को घटनास्थल से दूर किया। रिसाव के कारण शाहजहांपुर-सीतापुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और तकनीकी टीम रिसाव को बंद करने और ट्रक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के प्रयास में जुटी रही। घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ#

No comments