#हरदोई:- अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बार एसोसिएशन/ अधिवक्ता दीपक पाल पर #प्राणघातक हमले के विरोध में आम सभा का सर्वसम्मत निर्णय#
#हरदोई:- अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बार एसोसिएशन/ अधिवक्ता दीपक पाल पर #प्राणघातक हमले के विरोध में आम सभा का सर्वसम्मत निर्णय#
#हरदोई: बार एसोसिएशन हरदोई की आम सभा की बैठक आज प्रातः 11 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन हरदोई की एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष मनोहर लाल पाल एडवोकेट ने की, जबकि मंच का संचालन महामंत्री अनिल कुमार मिश्रा (बहोरवा) एडवोकेट ने किया#
#बैठक में 4 जनवरी 2026 की रात्रि अधिवक्ता दीपक पाल पर हुए प्राणघातक हमले को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया#
#आम सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि उक्त घटना ने अधिवक्ता समाज की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। सदस्यों ने एक स्वर में मांग की कि जब तक इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक अधिवक्ताओं का शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा। विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि बार एसोसिएशन हरदोई के सभी सदस्य अनिश्चितकालीन रूप से न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे#
#बैठक में अध्यक्ष रामेन्द्र सिंह तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता व राम सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशान्त मिश्रा ‘सत्यम’, संयुक्त मंत्री प्रतिमा मिश्रा, अमित कुमार शर्मा, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष राम प्रताप यादव सहित वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य तथा विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ़्तार करने की मांग की, ताकि न्यायिक कार्य सामान्य रूप से पुनः प्रारम्भ हो सके#

No comments