#इटावा:-कानपुर- आगरा- हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 6 घायल#
#इटावा:-कानपुर- आगरा- हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 6 घायल#
#इटावा: कानपुर- आगरा- हाईवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर चल रही एक कार को पीछे से आ रही दूसरी तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए#
#हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि छह घायलों का उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है#
#दुर्घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है#

No comments