Breaking News

#हरदोई:- परिक्रमा पश्चात मिलूंगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से, रामादल को हुई समस्याओं पर करूंगा चर्चा- मेला अध्यक्ष#


#हरदोई:- परिक्रमा पश्चात मिलूंगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से, रामादल को हुई समस्याओं पर करूंगा चर्चा- मेला अध्यक्ष#

#हरदोई: धर्म की नगरी नैमिषारण्य धाम से निकली पौराणिक 84 कोसी दधीचि परिक्रमा रामादल आज चौथे दिन जनपद के साखिन गोपालपुर पहुचा इससे पूर्व मढ़िया तिराहे पर उपजिलाधिकारी सदर शुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी हरियावा अजीत सिंह चौहान ने फूल मालाओं, फलों से संतो का स्वागत किया और दक्षिणा देकर आशीर्वाद की कामना की। परिक्रमा सचिव वनगढ़ आश्रम महंत संतोष दास खाकी मेला अध्यक्ष पहला आश्रम महंत नारायण दास, महंत श्याम जी, साध्वी मोहनी दास, सुरेश शास्त्री सहित बड़ी संख्या में साधु संत महात्माओ के अलावा दूर-दूर जनपदों के साथ-साथ देश-विदेश के भी श्रद्धालुओं ने परिक्रमा में भाग लिया। अध्यक्ष नारायण दास ने मेले की पगडंडियों एवं पानी आदि की समुचित व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने की बात कहते हुए नाराजगी जताई उन्होंने कहा विद्युत तार नहीं हटाए गए जिनसे बड़ी समस्या हुई। मेला स्थलों पर बड़े-बड़े झूला एवं दुकानें सजी हुई थी जहां बच्चे खिलौने लेने में मस्त थे वही बड़े बुजुर्ग अपना घरेलू सामान खरीद रहे थे। साधु संत महात्मा भजन कीर्तन में मगन दिखे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई थानों की पुलिस फोर्स जगह-जगह पर नजर बनाए हुए थी। प्रताप नगर चौराहा बघौली रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर बड़े वाहनों को निकलना प्रतिबंधित कर दिया गया था। टड़ियावां थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मेला को कई जोनों में बाटकर कैमरे की नजर में सुरक्षा व्यवस्था देखी जा रही है। कई थानों की पुलिस मेला क्षेत्र में पैदल गश्त कर रही है किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है वहीं इस वर्ष परिक्रमार्थी यह जरुर एहसास कर रहे हैं कि पूर्व से इस बार उन्हें परिक्रमा में दिक्कते रही है, चाहे मार्ग संबंधी हो चाहे पेयजल चाहे मार्ग अतिक्रमण हो। 84 कोसी परिक्रमा कमेटी के अध्यक्ष ने हरदोई प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं उन्होंने यह भी कहा कि हरदोई प्रशासन दो महीना पहले से तैयारी कर रहा था और हम लोगों को आश्वासन मिलते रहे लेकिन व्यवस्थाओं में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। सीतापुर प्रशासन और जिला पंचायत के द्वारा अच्छा कार्य किया गया। हरदोई प्रशासन की व्यवस्थाओं के संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री से परिक्रमा के बाद मुलाकात कर बातों को रखूंगा। बैठकों के बावजूद आने वाले समय तक परिक्रमा मार्ग व पड़ाव स्थलों पर अवैध कब्जे नहीं हटाए गए हैं। समस्या बहुत गंभीर है चिंता का विषय है हरदोई प्रशासन को जवाब देना होगा#

No comments