Breaking News

#हरदोई:- कोथावां- से अतरौली सड़क चौड़ीकरण का नारियल तोड़कर सांसद व विधायक ने किया शुभारंभ#


#हरदोई:- कोथावां- से अतरौली सड़क चौड़ीकरण का नारियल तोड़कर सांसद व विधायक ने किया शुभारंभ#

#हरदोई: 32 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ सांसद अशोक रावत व क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ कोथावां अतरौली मार्ग का कोथावां में नारियल तोड़कर भूमि पूजन करने बाद शुभारंभ किया। उक्त मार्ग लखनऊ से माल, भरावन अतरौली गोडवा, नैमिष धाम को जोड़ता है। साथ ही तहसील एवं जनपद मुख्यालय आने-जाने वाले सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा प्रदान करेगा। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विधायक और सांसद के प्रयासों के लम्बे समय बाद शासन से स्वीकृति मिली है। कोथावां कस्बे में जेसीबी मशीन द्वारा सड़क की पटरी की खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सड़क की चौड़ाई वर्तमान में 5.50 मीटर से बढ़ाकर 07 मीटर की जाएगी। यह कार्य 6487.69 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर भाजपा नेता नरेंद्र सिंह ने श्री कालिका माता मंदिर, भवानीपुर के जीर्णोद्धार की मांग रखी। इस पर सांसद अशोक रावत ने बताया कि विधायक रामपाल वर्मा द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है, जिसे स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही मंदिर के जीर्णोद्धार तथा मंदिर तक जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी प्रारंभ कराया जाएगा। कहा कालिका माता मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कराने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां श्रद्धालु मन्नत मांगते हैं और उनकी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। कार्यक्रम में केपी सिंह, निर्मल सिंह, रमेश सिंह, कपिल सिंह, उमेश श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे#

No comments