Breaking News

#हरदोई:- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना पर हुआ संवाद कार्यक्रम#


#हरदोई:- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना पर हुआ संवाद कार्यक्रम#

#हरदोई: आज रसखान प्रेक्षागृह सभागार में ई० अवनीश कुमार सिंह, सदस्य विधान परिषद, उ०प्र० सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत लाभान्वित व्यक्तियों के बीच एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 400 युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को माननीय द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी#

#उन्होनें अवगत कराया कि योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजागर, रोजगार सृजन एवं कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें और समाज तथा प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। संवाद सत्र में उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं द्वारा योजना से जुड़े प्रश्न पूछे मुख्य अतिथि द्वारा सभी सवालों को सरल व स्पष्ट रूप से जवाब दिये गये और उन्होनें यह भी आवश्वासन दिया कि योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचाया जायेगा तथा किसी भी प्रकार की समस्या के लिए उद्योग विभाग, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि सदैव तत्पर रहेगें#

#उक्त कार्यकम में जिलाधिकारी अनुनय झा एवं मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा द्वारा लाभान्वित के बीच संवाद स्थापित किया गया एवं सुगमता पूर्वक जवाब दिया गया। बैंकों एवं प्रशिक्षण से जुडे सवालों का भी जवाब बैंक अधिकारी एवं कौशल विकास मिशन के अधिकारियों द्वारा जानकारी उपलब्ध करायी गयी। उक्त कार्यकम में सतीश कुमार, सहायक प्रबन्धक एवं समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा#

No comments