#हरदोई:- प्रदेश सरकार की 09 वर्ष की उपलब्धियों पर किया जायेगा मेला/प्रर्दशनी का आयोजन#
#हरदोई:- प्रदेश सरकार की 09 वर्ष की उपलब्धियों पर किया जायेगा मेला/प्रर्दशनी का आयोजन#
#प्रर्दशनी में लोगों को लाभप्रद योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी: सीडीओ#
#हरदोई: प्रदेश सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों पर कल 18 मार्च को गांधी भवन परिसर में आयोजित होने वाले मेले एवं प्रर्दशनी के सम्बन्ध में एक बैठक मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में आहूत की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार कल गांधी भवन परिसर में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, मत्स्य, गन्ना, शिक्षा, नेडा, डूडा, जल निगम, जिला पंचायत, पुलिस विभाग आदि द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाये जायेगें और मेले में आने वाले लोगों को विभागीय लाभप्रद योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी#
#उन्होने कहा कि मेले में बैनर, होर्डिंग, वीडियो व फोटोग्राफी तथा एक एलईडी की व्यवस्था जिला सूचना विभाग द्वारा कराई जायेगी। सीडीओ ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कल प्रातः नौ बजे तक अपने-अपने स्टाल पूरी तरह तैयार करा लें। उन्होने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र आदि प्रदान किये जायेगें। बैठक में डीडी कृषि, डीसी मनरेगा, बीएसए, डीपीआरओ, अधिशासी अभियंता जल निगम आदि उपस्थित रहे#

No comments